У нас вы можете посмотреть бесплатно थाने में सपा विधायक और भाजपा प्रत्याशी के पति के बीच मारपीट или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
सपा विधायक ने भाजपा प्रत्याशी के पति को जमीन गिरा कर थप्पड़ और घूंसों से की पिटाई बुधवार को अमेठी से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने गौरीगंज थाने के अंदर भाजपा नगर पालिका प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह को पीट रहे हैं। जब तक पुलिस विधायक को रोकती तब तक कई थप्पड़ मार दिया और जमीन पर गिराकर भी पीटा है! इतना ही नहीं सपा के कार्यकर्ताओं ने दीपक सिंह की गाड़ी में भी तोड़-फोड़ की। पुलिस किसी तरह से राकेश प्रताप सिंह से छुड़ाकर दीपक को सुरक्षित स्थान पर ले गई। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि उनके मामा के लड़के और एक अन्य व्यक्ति को दीपक सिंह के समर्थकों ने पीटा था। उसके हाथ-पैर में फ्रैंक्चर हो गए हैं। हेड इंजरी हुई है। अभी तक होश भी नहीं आया है। इस मारपीट का मैंने थाने आकर पुलिस को वीडियो भी दिखाया। लेकिन केस दर्ज नहीं किया। अमेठी में गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उन्हें पकड़ नहीं रही है। यहां तक कि टॉप 10 अपराधी भी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस मेरी और मेरे परिवार की हत्या कराना चाह रही! आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सपा विधायक अपने समर्थकों के साथ मंगलवार रात 8 बजे से थाने के अंदर धरने पर बैठे थे। बुधवार सुबह भाजपा प्रत्याशी रश्मि के पति दीपक थाने पहुंचे। तभी धरने पर बैठे विधायक दीपक को पकड़ा और तुरंत कई थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विधायक और भाजपा के समर्थकों मारपीट होने लगी। इसके बाद थाने में सपा और भाजपा के सैकड़ों समर्थक पहुंचे गए। भाजपा प्रत्याशी रश्मि के पति दीपक सिंह का आरोप है कि "मैं बरना टीकर से लौटकर थाने के सामने जा रहा था। सपा समर्थकों में विधायक के भाई और भांजे भी शामिल थे। मेरी कार पर जान से मारने की नीयत से ईंटों से हमला कर दिया। जब मैं अपने बचाव के लिए थाने के अंदर गया, तो वहां पहले से मौजूद सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह और उनके समर्थकों ने मेरे ऊपर हमला कर दिया। मुझे बुरी तरह पीटा गया।"