У нас вы можете посмотреть бесплатно Meerut में साधुओं को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीन आरोपी गिरफ्तार или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
/ @madhurnews नाथ संप्रदाय के तीन साधुओं को ढोंगी और बच्चा चोर बताकर डंडे से पीटे जाने के मामले में दो दिन बाद लिसाड़ी गेट पुलिस की नींद खुल गई। पुलिस जहां इस मामले में पिटाई से ही इन्कार कर रही थी, वहीं सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो एसएसपी ने थाना प्रभारी को तलब कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों के पक्ष में सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने सख्ती करके उनको हटाया। तीनों आरोपी भाजपा नेताओं से जुड़े बता जा रहे हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पिटाई की जानकारी नहीं देने पर सीओ कोतवाली से स्पष्टीकरण मांगा है। 12 जुलाई की दोपहर हुई इस वारदात में पुलिस पर्देदारी करने में लगी रही, लेकिन साधुओं की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद मेरठ पुलिस बैकफुट पर है। इस मामले का लखनऊ से भी संज्ञान लिया गया, जिसके बाद पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके बाद तीन आरोपियों की रविवार दोपहर गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने तीनों पीड़ित साधुओं से संपर्क किया है। बता दें प्रह्लादनगर में तीन साधु शुक्रवार दोपहर घूम रहे थे। स्थानीय लोगों को कुछ शक हुआ और इन तीनों को रोक लिया। इन लोगों से हनुमान चालीसा सुनाने के लिए कहा लेकिन कोई भी हनुमान चालीसा नहीं सुना सका। इसके बाद धर्म को लेकर कई सवाल पूछे गए। संदेह होने पर कुछ लोगों ने इन तीनों साधु को वहीं बंधक बनाकर बैठा लिया और डंडों से पिटाई शुरू कर दी। तीनों साधु की पहचान सुनील, गोपीनाथ और गौरव के रूप में हुई। तीनों जगाधरी के निवासी बताए गए। हरियाणा पुलिस ने मेरठ पुलिस ने संपर्क किया और तीनों का सत्यापन कराया गया, जिसमें तीनों के दस्तावेज सही पाए गए। इसके बाद तीनों को छोड़ दिया गया। अब मारपीट की वीडियो भी वायरल हो गई। इसके बाद शासन ने भी घटना का संज्ञान लिया। खुलासा हुआ कि थाना पुलिस ने मामले में पर्देदारी की और अफसरों को सही जानकारी नहीं दी गई। वहीं साधुओं से मारपीट की चार वीडियो सामने आई हैं। वीडियो सामने आने के बाद मेरठ पुलिस ने अब इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। तीन आरोपियों पुनीत, मिक्की और हिमांशु निवासी प्रह्लादनगर को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो को लेकर जांच सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार को दी गई है। वीडियो में मारपीट करने वाले अन्य आरोपियों की पहचान का भी प्रयास किया जा रहा है। इस बाबत एसपी सिठी मेरठ आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि तीन साधुओं से प्रह्लादनगर में मारपीट की गई थी। वीडियो फुटेज द्वारा घटना का संज्ञान लिया गया है। मुकदमा दर्ज कराया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वीडियो की जांच के लिए सीओ कोतवाली को निर्देश दिए गए हैं।