У нас вы можете посмотреть бесплатно Bahraich News: ट्रक में भरकर भेजी जा रहीं थीं स्कूल की किताबें! или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए छपी किताबें अगर कबाड़ी की दुकान पर रद्दी बनकर मिलें, तो सवाल सिर्फ गलती का नहीं, सिस्टम का उठता है. बहराइच में ऐसा ही मामला सामने आया है. थाना रामगांव क्षेत्र में जिला मुख्यालय के आरटीओ रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर ट्रक में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2025-26 और 2026-27 की कक्षा 4, 5 और 11 की हजारों किताबें रद्दी के रूप में लादी मिलीं. वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया. 17 फरवरी 2026 को रामगांव पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. कबाड़ी दुकानदार मौके से फरार हो गया. शुरुआत में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक लखीमपुर की ओर जा रहा था, जिसे पकड़कर वापस लाया गया. शिक्षा विभाग ने स्टॉक पूरा होने की जानकारी दी, लेकिन एहतियातन प्रशासनिक कमेटी से वेरिफिकेशन कराया गया. पांच सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ. जिले को आपूर्ति हुई 15595 किताबें कम पाई गईं. जांच में यह भी सामने आया कि प्रिंटर के बिल और स्टॉक के मिलान में आठ सदस्यीय जिम्मेदार समिति ने लापरवाही बरती. इसके बाद अनुचर आलोक कुमार और शफीक अहमद को सस्पेंड किया गया. अनुदेशक अतुल कुमार सिंह, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता आशुतोष कुमार और स्पेशल एजुकेटर दीपक कुमार को बर्खास्त किया गया. प्रभारी सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रंजीत कुमार और नगर क्षेत्र की खंड शिक्षा अधिकारी डॉली मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई. ट्रक ड्राइवर ने कहा कि उसे ट्रक काशीपुर ले जाना था, लेकिन किताबें वहां कैसे पहुंचीं, इसकी जानकारी नहीं है. अब आरोपियों का पक्ष भी सामने आ रहा है. बच्चों की किताबें कबाड़ में कैसे पहुंचीं, यह सवाल अभी भी पूरे सिस्टम से जवाब मांग रहा है. A shocking case has emerged from Bahraich where government school textbooks meant for children were found loaded as scrap in a truck at a junk shop.In Ramgaon police station area, thousands of textbooks for classes 4, 5, and 11 of Uttar Pradesh Basic Education Council for academic sessions 2025-26 and 2026-27 were discovered as scrap. After the video went viral, police seized the truck on 17 February 2026 and launched an investigation. The scrap dealer fled from the spot. Initially, District Magistrate Akshay Tripathi stated that the truck was heading towards Lakhimpur and was brought back for verification. The education department claimed stock was complete, but a five-member committee verification revealed 15,595 books were missing from the supplied stock. The inquiry also found negligence by an eight-member responsible committee during the reconciliation of printer invoices and stock records. Following the report, Alok Kumar and Shafeeq Ahmad were suspended. Atul Kumar Singh, Ashutosh Kumar, and Deepak Kumar were dismissed. Show-cause notices were issued to Viresh Verma, Ranjeet Kumar, and Dolly Mishra with recommendations for departmental action. The truck driver claimed he was instructed to take the truck to Kashipur but had no knowledge about how the books were loaded. The case continues to raise serious questions about the system. #Bahraich, #TextbookScam, #EducationNews, #UPNews, #GovernmentSchool, #BreakingNews, #Corruption, #SchoolBooks, #IndiaNews, #SystemFailure,#UPT043 Follow us on: FB: / uptakofficial Twitter: / uptakofficial