У нас вы можете посмотреть бесплатно स्टेशनरी शॉप बिज़नेस | Stationery Shop Business | Small Business Ideas | OkCredit или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
लेखन-सामग्री दुकान का व्यापार कैसे शुरू करें | How to open a Stationery Store in Hindi | स्टेशनरी व बुक स्टोर का बिज़नेस एक ऐसा बिज़नेस जो ना सिर्फ़ भारत में बल्कि पूरे विश्व में बहुत तेज़ी से ग्रोथ कर रहा है। क्योंकि इसकी डिमांड बाज़ार में हमेशा बनी रहती है, सबसे ज़्यादा लेखन सामग्री की डिमांड होती है, स्कूल, कॉलेजों एवं दफ्तरों में जिसकी वजह से यह बिज़नेस हमेशा चलने वाला बिज़नेस है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय स्टेशनरी बाज़ार का रेवेन्यू कंपाउंड एनुआल ग्रोथ रेट 2024 तक 10.5% तक बढ़ने का अनुमान है, इसकी ग्रोथ से ही आप देख सकते हैं, कि यह बिज़नेस भविष्य में भी अपनी पकड़ बनाए रखेगा। यदि आप कुछ इस तरह का बिज़नेस आइडिया ढूँढ रहे हैं जो हमेशा चलने वाला हो, जिसकी मार्केट में डिमांड दिन पर दिन बढ़ती जाए, तो आप स्टेशनरी व बुक स्टोर का बिज़नेस कर सकते हैं। इस बिज़नेस को करने में सबसे ख़ास बात यह है कि आपको इसके लिए कोई अलग से ट्रेनिंग लेने की आवश्यकता भी नहीं है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ़ स्कूल एवं कॉलेजों में ही स्टेशनरी की डिमांड होती हो, बल्कि ऑफ़िस में इसकी डिमांड भी बहुत अधिक होती है। #stationerybusiness #smallbusinessideas #businessideas #newbusinessideas #newbusinessidea2022 #grocerystorebusiness #stationery #kirana ○ स्टेशनरी की दुकान किसे कहते हैं : ऐसी दुकान जहां लिखने पढ़ने व कार्यालय से जुड़े सामान मिलते हैं, साथ ही जहां क्राफ़्ट, स्कूल प्रॉजेक्ट्स से जुड़ी सामग्री मिलती है। जैसे पेन, पेंसिल, लिफ़ाफ़े, बुक्स, स्केल, कलर, नोट पेड्स, आदि अन्य सामान मिलते हैं। स्टेशनरी की दुकान खोलने से पहले जान लें कि स्टेशनरी की शॉप तीन प्रकार की होती हैं। आप कौन सी स्टेशनरी की शॉप खोलना चाहते हैं, इसे पढकरफ समझिए फिर फ़ैसला लीजिए। 1- सामान्य स्टेशनरी 2- प्रिंटिंग स्टेशनरी 3- कंप्यूटर स्टेशनरी 1- सामान्य स्टेशनरी : ऐसे स्टेशनरी की दुकान जहां पेन, पेंसिल, इरेज़र शॉपनर आदि तरह के सामान मिलते हैं। यानी की ऐसी दुकान जहां स्कूल, कॉलेज व ऑफ़िस से जुड़ी हर सामान्य व छोटी से छोटी व बड़ी से बड़ी हर आवश्यक चीजें उपलब्ध होती हैं। 2- प्रिंटिंग स्टेशनरी : ऐसी स्टेशनरी जहां प्रिंटिंग से जुड़ी आवश्यक चीजें भी मिलती हैं जैसे कि Printer Cartridge, Printer Ink, Paper Rim, Bond Paper आदि। 3- कंप्यूटर स्टेशनरी : एक ऐसी स्टेशनरी जहां कंप्यूटर में यूज़ आने वाली हर आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध होती हैं। जैसे कि CD, DVD, Pen Drive, Mouse Pad आदि। ○ दुकान का टैक्स पंजीकरण व चयनित जगह की अनुमति लें : आपने अपनी दुकान के लिए जगह का चयन कर लिया है, यदि दुकान आप अपने घर पा या अपनी जगह पर खोल रहे हैं तो ठीक है। लेकिन यदि आप दुकान किराए पर ले रहे हैं तो आपको रेंटल एग्रीमेंट की आवश्यकता होगी। यदि आप दुकान किराए पर ले रहे हैं तो दुकान खोलने से पहले दुकान के मालिक से रेंट एग्रीमेंट लें, क्योंकि बिज़नेस के नाम से बैंक खाता एवं टैक्स पंजीकरण में आपकी दुकान का ऐड्रेस प्रूफ़ उपयोगी होगा। स्थानीय नगर निगम से स्वीकृति प्रमाण पत्र लें अपनी शॉप का GST रजिस्ट्रेशन करवाएँ टैक्स पंजीकरण करवाएँ टैक्स पंजीकरण व GST के लिए आप किसी चार्टेड अकाउंटेड की मदद ले सकते हैं, यह आपको सही सलाह देकर आपके बिज़नेस को खोलने में आपकी सहायता कर सकेंगे। ○ लाइसेंस एवं पंजीकरण : स्टेशनरी शॉप खोलने के लिए आपको 'Shops & Establishment Act' के अंतर्गत अपनी दुकान का पंजीकरण करवाना होगा, साथ ही एक्ट के अंतर्गत आने वाले सभी नियमों का पालन करना होगा। इस नियम के अंतर्गत मुख्य रूप से आपके एवं कर्मचारियों के काम करने के दिन, छुट्टियाँ, और काम करने की समय सीमा निश्चित की जाती है, साथ ही इसमें यह भी तय किया जाता है कि धार्मिक एवं सरकारी छुट्टियों के दिन आपको भी अपनी दुकान में छुट्टी रखनी होगी, यानी दुकान बंद रहेगी। आप जो अपनी दुकान में व्यापार कर रहे हैं उसका लेखा-जोखा व दुकान के मेंटेनेन्स का खर्चा सभी को सुरक्षित रखना होगा। निवेश का डाटा भी सुरक्षित करना होगा। इन नियमों में वेतन एवं वेतन में होने वाली कटौती के नियम भी निश्चित किए जाते हैं, दुकान में काम करने वालों के वेतन से सम्बंधित नियम व काम से निकालने के नियम भी निश्चित किए जाते हैं। इन नियमों में महिला व पुरुषों दोनों के नियम बनाएँ जाते हैं। ○ स्टेशनरी की शॉप के लिए आवश्यक दस्तावेज : लाइसेंस व पंजीकरण के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज़ों का होना अनिवार्य है जैसे कि पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक सम्बंधित दस्तावेज, जैसे बैंक अकाउंट, जिस जगह पर दुकान है उस ज़मीन के दस्तावेज, दुकान व ज़मीन के मालिक के साथ किया हुआ समझौता पत्र आदि।