У нас вы можете посмотреть бесплатно नागौर सांसद बेनीवाल के आवास पर जन सुनवाई में उमड़ी भीड़,कई मुद्दो को लेकर लोगो ने की मुलाकात или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
नागौर सांसद बेनीवाल के आवास पर जन सुनवाई में उमड़ी भीड़,कई मुद्दो को लेकर लोगो ने की मुलाकात Nagaur गुरुवार को नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने आवास पर नियमित जन- सुनवाई की,बेनीवाल की जन सुनवाई में नागौर सहित कई जिलों के लोगो ने मुलाकात की ! अंबुजा के खिलाफ आंदोलित किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात मुंडवा में अंबुजा सीमेंट कंपनी की नीतियों के खिलाफ आवाज आंदोलित किसानों ने बेनीवाल से मुलाकात की, बेनीवाल ने कहा की कंपनी द्वारा भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 की अनुपालना भी नही की गई क्योंकि मुआवजा इस अधिनियम के लागू होने से पहले की दर से दिया गया जबकि मुआवजे की राशि इस अधिनियम के लागू होने के दो वर्ष बाद दी गई साथ ही आंदोलित किसानों ने कई मुद्दो से सांसद कोअवगत करवाया ,गौरतलब है की बेनीवाल ने विधायक रहते हुए विधानसभा में और सांसद बनने के बाद लोक सभा में अंबुजा के खिलाफ मुद्दा भी उठाया था,सांसद ने कहा की दुर्भाग्य इस बात का है की कई नेता ऐसी कम्पनियों के मुनीम के रूप में कार्य करते है जिसके कारण यह शासन -प्रशासन से सांठगांठ करके जनता के अधिकारों के साथ कुठाराघात करते है ,इस अवसर पर ईनाणा, खेण और खेरवाड़ सहित कई गांवों के किसान मौजूद रहें ! सिलिका सेंड के लीज धारकों व डंपर चालको ने की सांसद से मुलाकात नागौर जिले के ग्राम खजवाना ,जनाणा,कुचेरा , खेड़ा नारनौलिया, फिरोजपुरा, मिरजास,जुंजाला, बोड़वा ,ईग्यार ,पालड़ी जोधा, टांगला व रूपाथल सहित कई गांवों में सिलिका सेंड के लीजधारको व डंपर चालको ने बेनीवाल से मुलाकात की और विगत दिनों कुचेरा थाना क्षेत्र में राजस्थान के कथित बजरी माफिया के गुर्गे जो यहां रॉयल्टी का काम कर रहे है,उनके गुंडों ने डंपर चालको के साथ मारपीट करने और फायरिंग करने से जुड़े मामले से अवगत करवाया,सांसद ने कहा की कुचेरा पुलिस का पूरा सहयोग ऐसे रॉयल्टी माफियाओं को मिल रहा है जिसके कारण इनके हौसले बुलंद हो गए ! उपस्थित प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया की मनमाफिक रूप से रॉयल्टी ली जा रही है और इसका विरोध करने वाले लोगो को धमकियां दी जा रही है ,बेनीवाल ने पुरे मामले को लेकर जिला कलक्टर से दूरभाष पर वार्ता की और कहा की प्रशासन इस बात को संज्ञान में रखे की सत्ता के संरक्षण में कुछ लोग यहां अनैतिक कार्य करने को आतुर हो सकते है लेकिन रॉयल्टी माफियाओं की गुंडागर्दी और अनैतिक कार्यों को यहां बर्दास्त नही किया जाएगा ! अवैध खनन और ब्लास्टिंग से परेशान ग्रामीणों ने की सांसद से मुलाकात खींवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोजास, तांतवास व सोननगर के ग्रामीणों ने सांसद से मुलाकात करके इस क्षेत्र में अवैध खनन से हो रही समस्याओं से अवगत करवाया,ग्रामीणों ने बताया की खनन माफियाओं द्वारा प्रतिबंधित श्रेणी की भूमि पर खनन किया जा रहा है और ब्लास्टिंग से घरों में दरारे आने लग गई, मामले को लेकर संसद ने ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की ! बैरासर के लोगो ने भी की मुलाकात जायल क्षेत्र के बैरासार गांव में चल रहे धरने से जुड़े मामले को लेकर ग्रामीणों ने सांसद से मुलाकात की,बेनीवाल ने मामले को लेकर कलक्टर व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा उपखंड अधिकारी जायल से दूरभाष पर वार्ता की !