У нас вы можете посмотреть бесплатно सरे बाजार युवक की गोली मारकर हत्या , मेरठ में अपराध थमने का नाम नही ले रहा है। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
www.currentcrime.com #क्राइम #मर्डर #मेरठ #पुलिस Edit by shivkumaar सरे बाजार युवक की गोली मारकर हत्या मेरठ में अपराध थमने का नाम नही ले रहा है। ताजा मामला वृहस्पतिवार की रात्रि का है, जहाँ बाइक सवार चार बदमाशों ने सफारी गाड़ी में सवार एक युवक पर सरेआम दनादन गोलियां दाग दी। आनन-फानन में.घायल युवक को नजदीक के अस्पताल ले.जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रथमदृष्टया आपसी रंजिश में हत्या मान रही है । थाना गंगानगर क्षेत्र के सलारपुर में सरे बाजार सफारी में सवार गुड्डू नाम के युवक को.गोलियों से छलनी कर दिया गया। गुड्डू को उपचार के लिए नजदीक के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की संख्या चार थी और वो बाइक पर सवार थे। बदमाशों ने गुड्डू सफारी गाड़ी के आगे अपनी बाइक गिरा दी और फिर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गुड्डू के शरीर में कई गोलियां दागी गई है। मृतक बसपा पार्टी के नेताओं के नजदीक था, और अभी हाल में ही एक 307 के मुकदमे में जेल से रहकर आया है। पुलिस के मुताबिक गुड्डू पर कई मुकदमें दर्ज है। पुलिस पुरानी रंजिश के चलते हत्या का प्रथमदृष्टया अंदेशा जता रही है। बाइट- राजेश कुमार, एसपी देहात मेरठ। करंट क्राइम के लिए मेरठ से प्रवेज़ चौहान की रिपोर्ट