У нас вы можете посмотреть бесплатно स्फूकिंग काल से सावधान रहें।पुलिस अधिकारी के नाम व पिक लगी काल से मांगने पर पैसा न दे। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
रोजाना मेरे पास एक दर्जन से ज्यादा विभिन्न प्रांतों के लोगों के फोन आते हैं कि आपके नाम की फोटो लगाकर तथा आपके नाम की वीडियो कॉलिंग एवं ट्रूकॉलर पर आपके नाम से फोन आता है और कोई ना कोई साइबर अपराधी लोगों को ठगने का प्रयास करता रहता है प्रत्येक व्यक्ति यह समझता है कि पुलिस के पास कोई जादू की छड़ी है जिसको घुमाते ही साइबर अपराधी खत्म हो जाएंगे ऐसा कुछ भी नहीं है जितने साईबर अपराधी पकड़े जाते हैं उससे ज्यादा साइबर अपराधी रोज पैदा हो जाते हैं आज का युवा वर्ग मेहनत ना करके शॉर्टकट के रास्ते से पैसा कमाना चाहता है और और उसकी महत्वाकांक्षा उसे साइबरअपराधों की तरफ आकर्षित करती है क्योंकि साइबर अपराध को करने में सबसे कम मेहनत लगती है साइबर अपराधी किसी प्रांत में बैठकर विदेशों तक में अपना जाल फैला सकता है और उसको पकड़ना समुद्र में मछली खोजना जैसा है और पकड़ भी जाए तो कुछ ही दिन बाद जेल से बाहर आ जाता और पुनः साइबर अपराधों में लिप्त हो जाता है इसलिए एक ही तरीका है कि हम साइबर अपराधों के बारे में लोगों को जागरूक करें जितनी घटनाएं हम लोगों हम लोगों के जानकारी में आई हैं उनको हम जन-जन तक पहुंचाएं । हमारे देश के कई पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया गया है कई पुलिस अधिकारी इस तरह की घटनाओं पर किताब प्रकाशित कर चुके हैं ।उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी महोदय की एक किताब साइबर एनकाउंटर हाल में प्रकाशित हुई है जो साइबर अपराधियों द्वारा की जा रही घटनाओं सच्ची घटनाओं पर आधारित है जो लोगों को जागरूक करने में पूरी तरह सहायक है उसकी प्रत्येक कहानी अपने में साइबर अपराध के शिकार लोगों की व्यथा और उनसे बचने के तरीकों पर प्रकाश डालती हैहर कहानी साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली किसी न किसी चाल को उजागर करती है। मेरे द्वारा यूट्यूब पर साइबर अपराधों से बचने के लिए तमाम वीडियो बनाकर डाले गए ताकि लोग साइबर अपराधों पर जागरूक हो सके परंतु फिर भी प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग साइबर अपराधों का शिकार बन रहे हैं। आज जब पूरी दुनिया साइबर अटैक से जूझ रही है दिन प्रतिदिन साइबर अपराध बढ़ रहे हैं, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन तक इस हमले से नहीं बच सके....ऐसे में प्रत्येक कहानी जालसाजों द्वारा अपनाई जाने वाली युक्तियों और स्वयं को धोखाधड़ी से कैसे सुरक्षित रखा जाए के बारे में हमें समृद्ध बनाती है। जब लोगों को अपने रोजमर्रा के सामान के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर जाना पड़ता था तब लोगों ने कल्पना भी नहीं की होगी कि एक दिन सब कुछ ऑनलाइन हो जाएगा, आज गांव गांव में अमेज़न ईकार्ड जैसी कंपनियों ने सब कुछ आसान कर दिया, अब जब सब कुछ ऑनलाइन हो गया लोग डिजिटल हो गए तो चोर भी डिजिटल हो गए जिन युवाओं को पढ़ लिखकर देश को गौरी शंकर की ऊंचाई पर लेकर जाना था देश में चार चांद लगाने थे वे आज ऑनलाइन अपराधी बने हैं। डाकू मंगल सिंह का जमाना अब नहीं रहा आज समय के साथ-साथ सब कुछ बदल गया पढ़े-लिखे आई.टी. एक्सपर्ट युवक पांच सितारा होटलों में बैठकर डकैती कर रहे हैं, जब पढ़े-लिखे लोग अपराधी बन गए और ऐसे अपराधी जो अदृश्य हैं तो यह पुलिस के लिए एक नई चुनौती है पर पुलिस हर चुनौती का सामना करने को हमेशा तैयार रहती है, इन चुनौतियों का सामना पुलिस कैसे करती है किताब में यह भी गहराई से बताया गया है लोग जान सकेंगे कि पुलिस कितनी विषम परिस्थितियों में जान जोखिम में डालकर चुनौतियों का सामना करती है। मैं अपने जांब की व्यस्तता के वावजूद साइबर अपराध के प्रति हमेशा सजग और सक्रिय रहता हू उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा भी प्रत्येक रेंज मुख्यालय में हाईटेक साइबर थाना खोले गए हैं जिसमें प्रत्येक थाने में पुलिस उपाधीक्षक पद के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं साइबर थाने हाईटेक बना दिए हैं क्योंकि आने वाला समय cyber-attack का है इसलिए इससे निपटने को हमें हर वक्त तैयार रहना चाहिए। आज साइबर अपराधों का पता लगाने और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में उत्तर प्रदेश पुलिस प्रयासरत है "पुलिस प्रमुख की ही फेक आई.डी. बना डाली" कहानी में बताया गया कि कैसे साइबर अपराधी प्रभावशाली लोगों की फेसबुक आई.डी. बनाकर ठगी करते मै पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा साइबर अपराधों पर किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करता हूं और वे दक्ष पुलिसकर्मी भी बधाई के पात्र हैं जो विषम परिस्थितियों में जान जोखिम में डालकर साइबर अपराधियों को जेल भेजने में सफल रहे। अगर मुझ से जुड़े हुए सभी फॉलोअर्स अपने फेसबुक इंस्टाग्राम के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को इतना जागरूक करें कि वहीं साइबर अपराधियों के लालच में ना आ सके क्योंकि लालच बुरी बला है और लालच में ही व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार बनता अपनी जिंदगी भर की कमाई गवा बैठता है इसमें प्रत्येक नागरिक का जनहित में सहयोग अपेक्षित है अगर साइबर अपराधों के लिए लोगों को बचाने का सबसे आसान तरीका समाज की जागरूकता है आप सभी मेरे साथ इस मुहिम में जुड़े और यह पूर्ण कार्य अपना प्रतिभाग अर्पित करें अगर आप एक व्यक्ति को भी साइबर अपराध से बचा ले जाते हैं तो आपके लिए बहुत पूर्ण कार्य होगा। पर अफसोस है कि लोग जागरूक करने में कोई रुचि नहीं दिखाते है।मेरी इस पोस्ट को शेयर करना तो दूर पढ़ना भी पसंद नहीं करते हैं। किसी पुलिस अधिकारी की फोटो लगी अथवा उसकी वीडियो जिसमें ओवर वॉइस से आपको कोई लालच दिया जा रहा है आपको कोई कंपनी का विज्ञापन अथवा कंपनी में काम करने का उचित अवसर अथवा कोई भी लालच पैसे का दिया जा रहा तो समझ लेना यह साइबर अपराधी है पुलिस अधिकारियों की नकली आवाज़ नकली चेहरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बना लेते हैं । सावधान रहे और अपनी गाड़ी कमाई खर्च न करें।#reels #trending #cyber #cybercrime #police #dspsunilduttdubey #police #dsp #cyberpunk2077 #cybersecurity