Русские видео

Сейчас в тренде

Иностранные видео


Скачать с ютуб Gatore Ki Chhatriyan Jaipur | गैटोर की छतरियाँ | Royal Crematorium | Cenotaphs Of Jaipur | Pink City в хорошем качестве

Gatore Ki Chhatriyan Jaipur | गैटोर की छतरियाँ | Royal Crematorium | Cenotaphs Of Jaipur | Pink City 1 год назад


Если кнопки скачивания не загрузились НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru



Gatore Ki Chhatriyan Jaipur | गैटोर की छतरियाँ | Royal Crematorium | Cenotaphs Of Jaipur | Pink City

Gatore Ki Chhatriyan Jaipur|| गैटोर की छतरियाँ, #royal #crematorium #PinkCity #explorejaipur गैटोर राजस्थान के जयपुर में स्थित एक ऐतिहासिक स्थान है। यहाँ नाहरगढ़़ क़िले की तलहटी में दिवंगत राजाओं की छतरियाँ निर्मित हैं। पुरातत्त्व महत्त्व की अनेक वस्तुएँ यहाँ पाई गई हैं। प्राचीन राजाओं की समाधि-छतरियाँ आदि यहाँ के उल्लेखनीय स्मारक हैं। ये राजस्थान की प्राचीन वास्तुकला के सुन्दर उदाहरण हैं। सबसे सुंदर छतरी जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जयसिंह की है, जिसकी एक अनुकृति लंदन के 'केनसिंगल म्यूजियम' में भी रखी गई है। 'गैटोर' शब्द हिन्दी में "गए का ठौर" कथ्य को प्रतिध्वनित करता है। नाहरगढ़ और गढ़गणेश की पहाड़ियों की तलहटी में शांत और सुरम्य स्थल पर जयपुर के राजा, महाराजाओं का समाधि स्थल है। यहाँ जयपुर के संस्थापक राजा सवाई जयसिंह द्वितीय से लेकर अंतिम शासक महाराजा माधोसिंह द्वितीय की समाधियां हैं। हिन्दू राजपूत स्थापत्य कला और पारंपरिक मुग़ल शैली के बेजोड़ संगम का प्रतीक ये छतरियाँ अपनी खूबसूरती के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। दिवंगत राजाओं का दाह संस्कार करने के बाद उस स्थल पर राजा की स्मृति स्वरूप ये समाधियां बनाई गई थीं। सभी समाधियां सबंधित राजा, महाराजा के व्यक्तित्व और उनकी पदवी के अनुसार भव्यता के विभिन्न स्तर छूती हैं। इन छतरियों में सीढ़ीदार चबूतरे के चारों ओर का भाग पत्थर की जालियों से आच्छादित है और केन्द्र में सुंदर खंभों पर छतरियों का निर्माण किया गया है। गैटोर की छतरियाँ मुख्यत: तीन चौकों में निर्मित हैं। चौक के मध्य भाग में जयपुर के संस्थापक राजा सवाई जयसिंह की भव्य छतरी है, जो 20 खंभों पर टिकी हुई है। ताज संगमरमर से बनी इस सुंदर समाधि के पत्थरों पर की गई शिल्पकारी अद्भुद है। राजपरिवार के तेरह राजकुमारों और एक राजकुमारी की महामारी से एक साथ हुई मौत के बाद यह छतरी उन सभी की स्मृति में बनाई गई थी। इसी चौक में वटवृक्ष के नीचे भगवान शिव का प्राचीन मंदिर भी है। तीसरे चौक में राजा जयसिंह, महाराजा रामसिंह, सवाई प्रतापसिंह और जगतसिंह की समाधियां हैं। राजा जयसिंह की समाधि मकराना संगमरमर से बनी है तो राजा रामसिंह की समाधि में खूबसूरत इटैलियन संगमरमर का प्रयोग किया गया। इन दोनों समाधियों पर की गई शिल्पकारी राजस्थान की पारंपरिक शिल्पकला का अद्भुद नमूना है। Location 👉 Gatore ki chatri near Garh Ganesh: https://maps.app.goo.gl/1eun7zcUsGM98...

Comments