У нас вы можете посмотреть бесплатно जैसलमेर में कालबेलिया समाज का आक्रोश, कलेक्टर ऑफिस घेराव или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
जैसलमेर में घुमंतू पहचान प्रमाण पत्र को लेकर कालबेलिया समाज का गुस्सा फूट पड़ा है। महिला-पुरुषों ने जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रशासन को चेतावनी दी है। राजस्थान सरकार द्वारा घुमंतू जातियों के लिए पहचान प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश के बावजूद जैसलमेर जिले में कालबेलिया समाज को अब तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है। तोताराम की ढाणी में रहने वाला यह समाज आज भी पट्टा, बिजली, पानी और सरकारी योजनाओं से वंचित है। समाज का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर अधिकारी और कर्मचारी सरकारी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। कालबेलिया समाज के लोगों का कहना है कि प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने पर हल्का पटवारी ने रिपोर्ट देने से इनकार किया और अपमानजनक टिप्पणी की। समाज के प्रतिनिधियों के अनुसार राजस्थान के अन्य जिलों में घुमंतू प्रमाण पत्र जारी हो चुके हैं, लेकिन जैसलमेर में जानबूझकर उन्हें रोका जा रहा है। समाज ने 28 जनवरी को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें स्पष्ट की थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आक्रोशित समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 10 तारीख को जयपुर में महापड़ाव किया जाएगा। 👉 ऐसी ही ज़मीनी और बेबाक खबरों के लिए Thar Chronicle को फॉलो करें। 📌 हमसे जुड़ें: Facebook: / tharchronicle YouTube: / @tharchronicle Instagram: / tharchronicle X (Twitter): https://x.com/tharchronicle Telegram: https://t.me/tharchronile WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va9e... Website: www.tharchronicle.com 📞 खबर व समाचार के लिए संपर्क करें: tharchronicle@gmail.com #jaisalmernews #KalbeliyaSamaj #nomadiccommunity #rajasthannews #CollectorOfficeGherao #socialjustice #groundreality #governmentschemes #breakingnewsindia #NomadicCertificate #humanrights #protestnews #tharchronicle #rajasthanpolitics #viralnews #jaisalmer