У нас вы можете посмотреть бесплатно Maharajganjमहराजगंज: घटिया सामग्री से पुल निर्माण करने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
www.rppnewsportal.com महराजगंज सदर ब्लॉक के ग्राम सभा सेमरा राजा से टोला जौनपुर को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग व परतवाल ब्लॉक के धरमपुर से लक्ष्मीपुर देउरवा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग में पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। पुल के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने पर वृहस्पतिवार को ग्रामीण भड़क गए और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर निर्माण रुकवाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण सामग्री की जांच की जाए, यदि घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है तो कार्रवाई की जाए। पीली ईंट व घटिया सीमेंट, आदि प्रयोग किया जा रहा है। इस निर्माण मे नहर के ही साल्ट यानि कि लोकल बालू का उपयोग किया जा रहा है। जोकि बड़ी आसानी से मिल जाती है। संवेदक की सबसे बड़ी लापरवाही यह कि निर्माण कार्य किस योजना या कितने लागत से कराया जा रहा है इसका उल्लेख कार्य स्थल पर नहीं किया गया है। जबकि इसकी सूचना कार्य स्थल पर करनी होती है । ग्रामीण पिंटू गौंड,भोलू,त्रिभुवन चौधरी,भोलू चौधरी,कैलाश गौंड,गोवर्धन राय आदि ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा घोर अनियमितता बरती जा रही है। ठेकेदार द्वारा पुल निर्माण में घटिया किस्म के सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। बालू, घटिया सीमेंट व घटिया ईट का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। लोकल बालू से पुल की नीव की ढलाई का कार्य आरंभ है। खड़े ईट के जगह टुकड़ो का प्रयोग किया जा रहा है आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह पुल निर्माण कराने से कोई लाभ नहीं होगा। पुल जल्दी ही क्षतिग्रस्त हो जाएगा।