У нас вы можете посмотреть бесплатно Delhi के Prem Nagar में एक शख्स ने जमकर मचाया उत्पात, धारदार हथियार से एक युवक हुआ घायल или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
                        Если кнопки скачивания не
                            загрузились
                            НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
                        
                        Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
                        страницы. 
                        Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
                    
खुशी, भाईचारे और रंगों का त्यौहार देशभर में लोगों ने धूमधाम से मनाया. लेकिन होली का त्यौहार हो, और हुडदंग की खबर सामने ना आए ऐसा तो शायद हो नहीं सकता. दिल्ली में एक बार से ऐसा मामला सामने आया है, जिसमे एक युवक के हुडदंग से मचाने से करीब तीन से चार लोग घायल हो गए. ताजा मामला दिल्ली के प्रेम नगर थाना इलाके से सामने आया है, जहां एक शख्स ने होली के त्यौहार में खलल डालते हुए जमकर उत्पात मचाया. दरअसल पूरा मामला प्रेम नगर पार्ट 3 के दुर्गा चौक के पास अमन एंक्लेव का है. स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ लोग इलाके में भजन कीर्तन कर रहे थे, कि तभी एक शख्स आया और उसने कीर्तन को बंद करने की बात कही. जब लोगों ने भजन कीर्तन बंद नहीं किया तो वह आग बबूला हो गया और लोगों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस पत्थरबाजी में कुछ लोग घायल हो गए, जिसके बाद वह धारदार हथियार लेकर आया एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया. स्थानीय लोगों इसकी सूचना प्रेम नगर थाने में पहुंचकर दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी. साथ ही स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द कार्यवाही का भी आश्वासन दिया. स्थानीय लोगों की माने तो युवक का नाम फिरोज बताया जा रहा है, जो इसे पहले भी इलाके में लोगों को परेशान करता रहता है.