У нас вы можете посмотреть бесплатно #Muzaffarnagar или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
खबर जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा मीरापुर से है। जहां मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है की बिट्टू नीरज बीरल व सौरभ अपने घर के बाहर सड़क पर खडे हुए बाते कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाला युवक उमर वहां से गुजर कर अपने घर जा रहा था। आरोप है किसी बात को लेकर उमर व नीरज के बीच कहासुनी हो गई और मामला इतना बढ़ गया की पक्षों के दर्जनों लोग लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों में महिला भी शामिल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लोगों को पकड़ कर थाने ले गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण मोहल्ले में तनाव व्याप्त है। सुरक्षा की दृष्टि से मोहल्ले में पुलिसबल तैनात किया गया है।