У нас вы можете посмотреть бесплатно भाजपा सांसद ने अपनी ही पार्टी के विधायक को जूते से पीटा MP NEWS NETWORK UP NEWS или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
भाजपा सांसद ने अपनी ही पार्टी के विधायक को जूते से पीटा. यह घटना उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले की है . जहाँ जिला कार्य योजना समिति की बैठक के दौरान बीजेपी के सांसद और विधायक आपस में भिड़ गए .| दोनों में तू- तू , मे - में से विवाद की शुरूआत हुई. और फिर विवाद इतना बढ़ा कि सांसद ने अपना जूता निकालकर जूते से विधायक को पीट दिया । जिस पर विधायक भी तैश में आ गए और सांसद के साथ हाथापाई कर दी। विवाद करने वाले शरद त्रिपाठी , संत कबीर नगर से भाजपा के सांसद हैं, जबकि राकेश सिंह बघेल मेंहदावल से भाजपा के विधायक हैं । जब जिला कार्य योजना समिति की बैठक चल रही थी तभी सांसद किसी शिलापट्ट में अपने नाम न होने की बात को लेकर भड़के थे.दोनों के बीच कुछ देर बहस होती रही .और फिर स्थिति ये हो गई कि सांसद त्रिपाठी ने विधायक बघेल को जूते से पीट दिया. इस दौरान भारी हंगामे और मारपीट से मौके पर अफरातफरी भी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मामले को आगे बढ़ने से बचाने के लिए बीच बचाव किया पुलिस अधिकारी भी बीच में आ गए.इस विवाद को लेकर जमकर नारेबाजी भी हुई . दोनों नेताओं के बीच हो रही मारपीट को रोकने के लिए मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बहुत कोशिश की. लेकिन दोनों ही नहीं रूके और काफी देर तक दोनों में विवाद चलता रहा ।इस मारपीट के बाद विधायक के तकरीबन तीन हजार समर्थकों ने ,कलेक्टर के दफ्तर का घेराव किया और कहा कि वह राकेश सिंह के अपमान का बदला जरूर लेंगे ।वहीं इस मामले में उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा हमने इस निंदनीय घटना को अपने संज्ञान मे ले लिया है.और दोनों को राजधानी लखनऊ तलब किया गया है .