У нас вы можете посмотреть бесплатно लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह संपन्न или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
डीडवाना लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह संपन्न राजकीय बाँगड़ जिला चिकित्सालय के मीटिंग हॉल में अखिल राजस्थान लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ द्वारा जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए लेबोरेटरी टेक्नीशियन एवं सहायकों ने सहभागिता कर संगठनात्मक एकता का परिचय दिया। समारोह का शुभारंभ माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों धर्मवीर, भीवाराम, कानाराम, भोलाराम एवं बालकिशन का संघ के सदस्यों द्वारा राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। तकनीकी अधिकारी अमरीश माथुर ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी लेबोरेटरी कर्मचारियों को एक मंच पर लाकर आपसी समन्वय और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देना है। समारोह के दौरान जिले में नवनियुक्त लेबोरेटरी टेक्नीशियन एवं सहायकों का स्वागत कर उन्हें विभागीय कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। साथ ही हाल ही में पदोन्नत हुए कर्मचारियों का सम्मान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। स्नेह मिलन के साथ यह आयोजन भविष्य की कार्ययोजनाओं और तकनीकी चुनौतियों पर चर्चा के लिए भी महत्वपूर्ण रहा। वक्ताओं ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी बुधदेव शर्मा, गोपाल चौधरी, अमरीश माथुर, बिरमाराम मुरावतीया, सुमन शेखावत, बिरमाराम, असरार अली, मजीद खान, धनराज सहित जिलेभर के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों से आए लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी उपस्थित रहे।