У нас вы можете посмотреть бесплатно Kedar nath yatra 2022 | Vasuki Tal Trek | Rural Tales Route Guide | Rudraprayag | Chardham 2022 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
केदारनाथ धाम (11300 फीट) से लगभग 8 किलोमीटर दूर वासुकी ताल (13300 फीट) एक बेहद खूबसूरत हिमालयी झील है। केदारनाथ से वासुकी ताल पंहुचने के लिए मंदाकिनी के तट से लगे पुराने घोड़ा पड़ाव से होते हुए दूध गंगा के उद्गम की ओर सीधी चड़ाई चढनी होती है। नाक की सीध में 4 किमी की चड़ाई चड़ कर खिरयोड़ नामक स्थान के बाद पहली बार खुला मैदान दिखता है।यहाँ से बर्फ दिखनी शुरू हो गई।हम सुबह साढ़े 3 बजे केदारनाथ से वासुकी ताल के लिए निकले।खिरयोड से ही एक ट्रैक त्रिजुगीनारायण के लिए निकलता है।इस इलाके में बड़े बड़े पत्थर दिखाई देते है। यहां से 2 किमी हल्की चड़ाई के बाद केदारनाथ - वासुकी ताल ट्रेक की सबसे ऊंचाई वाली जगह जय-विजय धार (14000 फीट)आती है। इस जय-विजय धार से केदारघाटी और वासुकीताल का मनोरम दृश्य दिखाई देता है।मौसम साफ हो तो फिर चौखंबा, सुमेरु,मेरु,केदारडोम,मंदाणी सहित कई पर्वत चोटियां भी यहाँ से साफ दिखाई देती है।जय विजय धार से नीचे पूरी बर्फ ही बर्फ है।लगभग 200 मीटर उतरकर वासुकी ताल के दर्शन होने लगते हैं। आगे की 2 किमी की दूरी पर बड़े- बड़े पत्थरों से होकर आगे बढ़ना होता है।यहाँ से नीचे 2 किमी की ढलान को पार करने के बाद ब्रम्हकमल दिखाई देते है। लैंड ऑफ ब्रम्हकमल-वासुकी ताल वैसे तो वासुकी ताल ब्रम्हकमल का खजाना है यहाँ पर हजारों की संख्या में ब्रम्हकमल है जो जुलाई से सितंबर माह तक रहते है।उत्तराखंड के पहाड़ो में 12000 फीट से लेकर 14000 फीट तक पुराने ग्लेशियरों के साथ आई इस तरह की चट्टाने हर जगह मिलती हैं।जून के महीने में इस पूरे इलाके में बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है।कही भी पैर रखो तो पूरा पैर धंस जा रहा था।पिसलन बहु कुछ ज्यादा थी।जय विजय धार से नीचे करीब 2 किमी ढलान को पार कर हम ताल के करीब पहुँचे।करीब साढ़े 10 बजे का समय था और आसमान में बादलों ने अपना डेरा जमा लिया।कुछ बर्फ के कण भी गिरने लगे। uttarakhand,kedarnath yatra 2022,kedarnath temple video,kedarnath unseen places,kedarnath to vasuki tal distance,kedarnath vasuki tal trek blog,vasuki tal history,vasuki tal video,vasuki tal story,vasuki tal trek route map,best time to visit vasuki tal,vasuki tal height,untouched himalayan beauty,kedarnath places to visit,best places to visit in kedarnath,kedarnath best video,vasu ki taal,kedarnath travel series vasuki taal route,vasuki tal trek from kedarnath,vasuki tal,vasuki tal sarovar,kedarnath,kedarnath temple,kedarnath mandir,केदारनाथ, himalayas,kedarnath dham,kedarnath temple in uttarakhand,riding with peace kedarnath vlog,vasuki tal story,kedarnath to vasuki tal route,kedarnath temple to vasuki tal distance,kedarnath to vasuki tal trek time स्कंद पुराण के केदारखंड में वासुकी ताल का वर्णन है। वासुकी ताल वास्तव में गंगा के अंग कालिका नदी के जलधारण करने से बना ताल है,जहां नागों के राजा वासुकी हर पल निवास करते हैं।स्कंद पुराण में वर्णित है कि श्रावण मास की पूर्णमासी के दिन इस ताल में मणि युक्त वासुकि नाग के दर्षन होते हैं।यही से सोन गंगा निकलती है जो सोनप्रयाग में मन्दाकिनी में मिल जाती है।इस ताल की लंबाई करीब 400 मीटर और परिधि 800 मीटर है।वासुकी ताल हर मौसम में अपना रंग बदलता है।बादल, आसमान,बर्फ और हरियाली के कारण ताल का पानी भी अपना रंग बदलता रहता है। अच्छे ट्रैकर केदारनाथ से बिल्कुल सुबह चल कर वासुकी ताल घूमकर शाम तक वापस केदारनाथ (कुल 16 किमी की दूरी) आ सकते हैं। यह पूरा ट्रैक कठिन होने के साथ मानव विहीन भी है। रास्ते में कोई बस्ती या कोई मकान- दुकान नहीं है इसलिए अपने साथ ही खाने की सामग्री, पानी आदि ले जाना होता है।आप सुबह अपना ट्रेक 4 बजे शुरू कर सकते है। यदि गाइड साथ हों और इस ट्रैक के लिए केदारनाथ से सुबह 3 बजे निकला जाय तो सारे रास्ते से केदारनाथ के पीछे स्थित केदारडोम (22408 फीट),सुमेरु,स्वर्गारोहरी,मंदानी,चौखंभा, सहित पर्वत शृंखलाएँ दिख जाती है और हिम-शिखरो सूरज की पहली किरण पड़ने के बाद हर पल बदलने वाले दृश्य कैमरों में कैद किये जा सकते हैं। साथ ही वासुकी ताल पर पड़ती उगते हुए सूरज की किरणों को भी देखा जा सकता है। यदि अनुभवी ट्रैकर न हों तो वासुकी ताल ना जाएं और अगर आप अच्छे ट्रैकर है तो अपने साथ स्थानीय साथी को लेकर जा सकते है।वासुकी ताल के पास टैंट लगा कर कैंपिग भी की जा सकती है।इसके अलावा दूध गंगा के पास भी टैंट लगा सकते है।सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ को प्रसाद के रुप में ब्रम्हकमल ही चढाया जाता है।जून के महीने में बर्फ ही बर्फ इस पूरे इलाके में दिखाई देती है।अगर आप स्नो ट्रेक करना चाहते है तो यह ट्रैक आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। शशांक कांडपाल(ट्रैक गाइड)-9990588593 📍email-gusai.sandeep4@gmail.com 📍website-www.theruraltales.in 📍 instagram-rural_tales 📍facebook-rural tales Donate fund for Rural tales production 🔻A/C Detail Sandeep singh ICICI BANK 695401503641 Ifsc code ICIC0006954 UPI ID-gusai.sandeep4@icici