У нас вы можете посмотреть бесплатно RSTV Special - India Post: Postman | Episode - 02 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
संचार क्रांति और तमाम बदलाव के बाद भी भारत में पोस्टमैन न केवल भारतीय डाक की मुख्य धुरी और ब्रांड एंबेस्डर बने हुए हैं। सरकार और जनता के बीच की सबसे मजबूत कड़ी बने पोस्टमैन न केवल अपने इलाके के भूगोल बल्कि समाज की भी सबसे गहरी समझ रखता है। शहर हो देहात लोग उसे अपना हितैषी मानते हैं। सदियों से चिट्ठियां बांटने के साथ बांचने का काम करते हुए वे तमाम मुहिम और सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े रहे हैं। इसी नाते वे तमाम कथा-कहानियों, लोकगीतों और फिल्मों के नायक और बच्चों के सबसे लोकप्रिय खिलौनों का हिस्सा रहे। देहाती और दुर्गम इलाकों में तमाम पोस्टमैनों ने लाखों अनपढ़ लोगों को साक्षर बनने की प्रेरणा दी। इन पोस्टमैनों के भरोसे ही डाक विभाग पर जनता का भरोसा कायम है। आज भी जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के कठिन इलाकों ही नहीं रेगिस्तान की तपन से लेकर पहाड़ों की बर्फबारी और बाढ़ की बीच वे अपना काम जारी रखे हैं। भारत के कई हिस्सों में राज्य सभा टीवी की जमीनी पड़ताल बताती है कि तमाम चुनौतियों के बाद भी पोस्टमैन भारतीय डाक प्रणाली की धड़कन बने हुए हैं। राज्य सभा टीवी की विशेष सीरीज भारतीय डाक की दूसरी कड़ी। एंकर और अनुसंधान - अरविंद कुमार सिंह, प्रस्तुति-ममता सिद्धार्थ, वीडियो संपादन-रमाशंकर