У нас вы можете посмотреть бесплатно 15 लाख लोगों ने नागरिकता छोड़ी, दस साल में, क्या भारत से भरोसा उठता जा रहा है? или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
अच्छे अवसर की तलाश में दुनिया के किसी भी देश में जाना चाहिए। अच्छी शिक्षा के लिए दुनिया के किसी भी देश में जाना चाहिए। यह सवाल नैतिकता और भावुकता का नहीं है। मगर यह सवाल ज़रूर है कि क्या हमने लाखों कालेजों को इस लायक बनाया है, क्या हमें उन कालेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता पर भरोसा है? या केवल डिग्री के लिए लाखों की फीस दिए जा रहे हैं। दस साल में 15 लाख से अधिक लोगों का भारत की नागरिकता छोड़ देना सामान्य घटना नहीं है। इसी बहाने हमें अपने भीतर झांक कर देखना चाहिए कि क्या सफल और मेहनती भारतीयों का भारत के सिस्टम से भरोसा उठता जा रहा है? क्या उनकी उम्मीद अब टूट चुकी है कि भारत कभी कुछ ठीक नहीं होगा। यहां कुछ लोग सत्ता पाकर वसूली करते रहेंगे, मीडिया कभी लोगों की आवाज़ नहीं बनेगा और न सही जानकारी देगा, इंसाफ की लड़ाई हर स्तर पर मुश्किल होती जाती है, इन पैमानों से आप देखिए कि क्या भारत रहने लायक है, क्या इन 15 लाख लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ कर अच्छा किया है? वीडियो देखिए। नोट- मेरे नाम से कई फर्ज़ी चैनल बन गए हैं। AI की मदद से मेरी तस्वीर और आवाज़ की नकल है। आप लोग उसे मेरा वीडियो समझ कर देख रहे हैं। कृपया ऐसे चैनल से सावधान रहें और उनके वीडियो न देखें। @ravishkumar.official ही मेरा मेन चैनल है। इसके अलावा @RavishKumarNaiSadak है। आप इन्हीं दो चैनल को देखिए। एक तीसरा भोजपुरी का है। उसके अलावा मैंने कोई चैनल नहीं बनाया है। Join this channel to get access to perks: / @ravishkumar.official