У нас вы можете посмотреть бесплатно भारत पर ट्रंप की सबसे बड़ी भूल DECODE | India US Relation | Decode With Sudhir Chaudhary или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
भारत से संबंधों को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump धीरे-धीरे अपने ही देश में घिरते जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत Nikki Haley ने भारत से रिश्तों पर Trump प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत के साथ 25 साल में बना भरोसा टूटता है, तो यह अमेरिका की एक रणनीतिक भूल होगी। Nikki Haley ने अमेरिका की मशहूर Magazine Newsweek में एक आर्टिकल लिखा जिसमें 4 बड़ी बातें हैं। पहली बात..भारत के साथ अमेरिका को एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक साझेदार जैसा व्यवहार करना चाहिए। पर अमेरिका दोहरा मापदंड अपनाकर भारत को सज़ा दे रहा है, जबकि चीन रशिया से ज्यादा तेल खरीदता है। दूसरा, भारत और अमेरिका के रिश्तों में दूरी आई तो चीन इसका पूरा फायदा उठाएगा और इसका असर अमेरिका की विश्वसनीयता पर भी पड़ेगा। तीसरा, भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, सबसे बड़ी जनसंख्या और लोकतंत्र, चीन के सामने बड़ी चुनौती है। और चौथा, चीन को रोकने के लिए भारत को अपना मजबूत और बराबरी का साझेदार बनाना अमेरिका के लिए बहुत जरूरी है। भारतीय मूल की Nikki Haley.. Trump की Republican Party की ही एक बड़ी नेता हैं, इसका मतलब है कि Party के अंदर भी राष्ट्रपति Trump की भारत नीति का विरोध शुरु हो गया है। वर्ष 2024 में Nikki Haley, Republican Party की तरफ से शुरुआती राउंड में राष्ट्रपति पद की दावेदार बनीं थीं। इससे पहले वो अमेरिका के एक राज्य South Carolina की गवर्नर रह चुकी हैं। अमेरिका के दूसरे महत्वपूर्ण लोग भी भारत पर 50 पर्सेंट टैरिफ लगाने के फैसले को Trump प्रशासन की बहुत बड़ी गलती बता रहे हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार John Bolton ने कहा है कि अमेरिका की भारत नीति में Confusion यानी भ्रम है। अब दोबारा भारत का भरोसा जीतना आसान नहीं होगा और ये अमेरिका के लिए रणनीतिक रूप से हानिकारक है। अमेरिका के मशहूर अर्थशास्त्री Jeffrey Sachs(जेफ़्री सैक्स) ने भारत पर टैरिफ को अमेरिकी विदेश नीति का सबसे मूखर्तापूर्ण कदम बताया है। और अमेरिका के प्रसिद्ध पत्रकार Fareed Zakaria कहते हैं कि Trump का टैरिफ वॉर, भारत और अमेरिका के संबंधों को बहुत जल्द खत्म कर सकता है। जिसके बाद भारत रशिया से अपने संबंधों को मजबूत कर सकता है और चीन के साथ भी रिश्तों में सुधार की संभावना बढ़ सकती है। यानी विदेश मामलों के जानकार, अर्थशास्त्री और अमेरिका का मीडिया सब मिलकर कह रहे हैं कि Trump की ये नीति अमेरिका के हितों के खिलाफ है। हालांकि अमेरिकी कंपनियों को देखें तो ये साफ है कि अमेरिका को भारत की जरूरत ज्यादा है। इस समय iPhone बनाने वाली कंपनी Apple का अमेरिका के बाहर सबसे बड़ा Operational Hub बेंगलुरु में है। इसका मतलब है कि अमेरिका के बाद दुनिया में Apple का सबसे बड़ा इंजीनियरिंग सेंटर और सबसे ज्यादा कर्मचारी बेंगलुरु में काम कर रहे हैं। Apple अपने आने वाले मॉडल iPhone-17 के सभी SmartPhones भारत में ही बना रही है। वर्ष 2024 से 2025 में भारत ने पहली बार 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के SmartPhones को Export किया यानी दूसरे देशों को बेचा है। साल 2025 में अप्रैल से जून के बीच अमेरिका ने अपने कुल SmartPhones का 44 पर्सेंट हिस्सा भारत से खरीदा। जबकि वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में ये आंकड़ा सिर्फ 13 फीसदी था। और इसी दौरान चीन की हिस्सेदारी 61 पर्सेंट से गिरकर 25 पर्सेंट हो गई। यानी SmartPhones की Manufacturing में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका की कंपनियां चीन पर निर्भरता कम करके भारत पर भरोसा बढ़ा रही हैं। अमेरिका की Walmart, Boeing और Tesla जैसी बड़ी कंपनियां भारत से सामान खरीद रही हैं। और Walmart ने वर्ष 2027 तक भारत से सालाना 84 हज़ार करोड़ रुपए का सामान मंगवाने का लक्ष्य रखा है। और इसकी एक ही वजह है भारत में बने सामान की औसत कीमत अमेरिका में बनी वस्तुओं की तुलना में 15 पर्सेंट कम होती है। यानी भारत से सामान खरीदने में अमेरिका का फायदा है। #Decode #DecodeWithSudhirChaudhary #PMModi #DonaldTrump #IndiaUSRelations #NikkiHaley #JohnBolton #JeffreySachs #FareedZakaria #TariffWar #AppleIndia #MakeInIndia #SmartphoneExports #BengaluruTechHub #Walmart #Tesla #Boeing #GlobalEconomy #IndiaChina DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news. Subscribe: For more news go to: / ddnews Follow DD News on social media: ►Facebook: / ddnews ►English Twitter: / ddnewslive ►Hindi Twitter: / ddnewshindi ►Instagram: / ddnews_official ►Website: https://ddnews.gov.in #hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews