У нас вы можете посмотреть бесплатно कोरबा में किसी लहर का असर नही जीतेंगे चुनाव : ज्योतना महंत или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
कांग्रेस ने इस बार विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत को कोरबा से उम्मीदवार बनाया है। प्रत्याशी बनाये जाने के बाद ज्योत्सना महंत ने आज रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि महंत जी उनके साथ हैं, उन्हें हार का डर नहीं है। वो महिलाओं के लिए काम करना चाहती हैं। कोरबा की जनता पर विश्वास और पूरा भरोसा है और वो जरूर चुनाव जीतेंगी। रायपुर में प्रेस काँफ्रेंस में मोदी के लहर के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि कोरबा की जनता ने जिस तरह से महंत जी को प्यार और स्नेह दिया है, उसके आगे कोई और लहर नहीं चलती। महंत जी मेरे साथ हैं, मुझे किसी तरह का डर नहीं है। ज्योत्सना महंत को पहली बार चुनाव मैदान में कांग्रेस ने उतारा है। इससे पहले 2014 में कांग्रेस की तरफ से चरणदास महंत कोरबा से उम्मीदवार थे। लेकिन वो चुनाव हार गये थे। इस बार भी महंत के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चाएं थी, लेकिन उनकी पत्नी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं कोरबा सीट से ही जनता जोगी कांग्रेस के सुप्रीमो के भी चुनाव लड़ने पर खुद के लिए कोई चुनौती नही होना बताते हुए कहा कि जोगी उनसे वरिष्ठ हैं। बड़े भाई जैसे हैं लेकिन उनसे किसी तरह की चुनौती नही है। वंशवाद के आरोपो पर उन्होंने कहा कि आरोपो का क्या है वो तो लगते ही रहते हैं। लेकिन मैं एक साधारण मि महिला हु, गृहणी हु। राहुल सोनिया ने भरोसा जताया है।उनका आभार। बहरहाल कांग्रेस को ज्योतना पर और ज्योतना जो चरणदास महंत पर भरोसा है। और इसी भरोसे पर क्या कांग्रेस को कोरबा में जीत मिलती है या नही ये देखना होगा। रायपुर से खबरची न्यूज के लिए सुनील सुधाकर पाण्डेय की रिपोर्ट