У нас вы можете посмотреть бесплатно साहू समाज कि महिलाओं के द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह,,, или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
सूरजपुर जिला महिला साहू संघ के द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,,, संवाददाता, सौरभ साहू दिनांक,08/03/2026, लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़, सूरजपुर, दिनांक 8 मार्च 2026 को सूरजपुर जिला महिला साहू संघ के द्वारा मानपुर सामुदायिक भवन में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।। अतंराष्ट्रीय महिला दिवस,व होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया,,।। सर्वप्रथम माता कर्मा कि आरती के पश्चात होली मिलन समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने समाज कि महिलाओं को एकजुट करने हेतु प्रेरित करते हुए महिलाओं को सम्मानित किया गया,।। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम लल्लू साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति, सम्मान और संस्कार की आधारशिला माना गया है। आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, खेल, विज्ञान और व्यापार सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब एक महिला सशक्त होती है तो उसके साथ उसका परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियां भी सशक्त बनती हैं। वही कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रही साहू समाज महिला जिला उपाध्यक्ष देवमुनिया साहू ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना अत्यंत आवश्यक है, शिक्षा, आत्मविश्वास और स्वावलंबन के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। जिला महामंत्री दुर्गा साहू ने उपस्थित माताओं और बहनों से आह्वान करते हुए कहा कि वे शिक्षा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ें तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें,।। जब महिलाएं निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी निभाती हैं, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन स्वतः देखने को मिलता है। कार्यक्रम में उपस्थित साहू समाज के पदाधिकारीयो ने महिलाओं के प्रति अपने अनुभव साझा किए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया,।। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।। कार्यक्रम में सूरजपुर , जिला महामंत्री, राजेश साहू, श्यामदास साहू, जिला मिडिया प्रभारी सौरभ साहू (मोन्टू), खुशवंत साहू, महिला संघ से दुर्गा साहू, मंजू साहू, सुमन साहू, उमा साहू, आशा साहू , सुशीला साहू, पूर्णिमा साहू, नीलू साहू, अनिता साहू, सुषमा साहू, संतोषी साहू, पुनीता,सीमा साहू, ममता साहू, रेनु साहू, डा चंदा मरकाम, सुनीता साहू, कविता, उर्मिला देवन्ती साहू, लक्ष्मी साहू, रूक्मणी, सपना साहू, वर्षा साहू ,रीता साहू, छाया साहू , सरोज साहू सहित सहित बड़ी संख्या में समाज कि महिलाओं एवं सूरजपुर जिले से साहू समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।