У нас вы можете посмотреть бесплатно दुनिया के 190 देशों की अर्थव्यवस्था से बड़ी Nvidia | Nvidia market cap | Decode | Sudhir Chaudhary или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
अब आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताते हैं जो दुनिया के 190 देशों की अर्थव्यवस्था से बड़ी है। इस कंपनी का नाम है— Nvidia, जो अमेरिका की कंपनी है। आज Nvidia का मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर यानी 440 लाख करोड़ का रुपये है और दुनिया में पहली बार किसी कंपनी का मार्केट कैप इतना ज्यादा है। मार्केट कैप का मतलब है कि अगर आज कोई Nvidia कंपनी को खरीदना चाहे, तो बाजार में इस कंपनी की कीमत 440 लाख करोड़ रुपये होगी। अगर आज Nvidia एक देश होता, तो अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर होता, और इससे ऊपर केवल अमेरिका और चीन की अर्थव्यवस्था होती। अमेरिका की अर्थव्यव्स्था 2 हज़ार 602 लाख करोड़ रुपये और चीन की 1 हज़ार 648 लाख करोड़ रुपये की हैं। भारत की अर्थव्यवस्था इस समय 351 लाख करोड़ रुपये की है। अब आप समझ सकते हैं कि Nvidia की कीमत इस समय भारत की अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा है। अब आप सोच रहे होंगे कि 440 लाख करोड़ रुपये आखिर होता कितना है। तो इसे हम आपको 2 अलग-अलग आंकड़ों से समझाते हैं, हमारे देश में Bombay Stock Exchange पर 5 हज़ार 838 कंपनियां Listed हैं, और इन सारी कंपनियों को खरीदने के लिए 475 लाख करोड़ रुपये काफी होंगे। जबकि अकेली Nvidia कंपनी की कीमत 440 लाख करोड़ रुपये है। यानी एक तरफ सिर्फ 1 कंपनी है और दूसरी तरफ 5 हज़ार 838 कंपनियां। अब आप एक और आंकड़ा देखिए अगर आप हर रोज 10 करोड़ रुपये खर्च करेंगे, तो 440 लाख करोड़ रुपये खर्च करने में करीब 12 हजार साल लगेंगे। इन आंकड़ों को देखकर आप सोच रहे होंगे कि ये कंपनी आखिर ऐसा क्या बनाती है कि इसकी कीमत इतनी ज्यादा है। आज दुनिया भर में सबसे ज्यादा महंगी वस्तु है Technology और वो भी Artificial Intelligence की Technology। AI को विकसित करने के लिए एक खास तरह की Chip का इस्तेमाल होता है। और दुनिया भर में करीब 90 पर्सेंट ऐसे Chips को Nvidia ही बनाती है। Mobile Phone, Drones, Automatic Vehicles, Online Games जैसी चीजों में इन्हीं Chips का इस्तेमाल होता है। लेकिन Nvidia की किस्मत दुनिया भर में AI के बढ़ते इस्तेमाल से बदली है। वर्ष 2022 में Nvidia के एक Share की कीमत सिर्फ 13 डॉलर थी और आज इसकी कीमत करीब 210 डॉलर है। यानी सिर्फ 3 वर्षों में इस कंपनी के एक Share की कीमत 16 गुना ज्यादा बढ़ गई है। आज इस आंकड़े को देखकर समझा जा सकता है कि कैसे ये कंपनी पिछले 3 वर्षों में दुनिया की सबसे महंगी कंपनी बन चुकी है। वर्ष 2023 में Nvidia 1 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी थी, और वर्ष 2024 में 3 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बन गई और अब 5 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी है। वर्ष 1993 में Nvidia कंपनी की स्थापना Jensen Huang (जेन्सेन हुआंग) ने की थी। #Nvidia #NvidiaStock #5TrillionCompany #JensenHuang #AI #ArtificialIntelligence #BiggestTechCompany #NvidiaNews #TechNews #StockMarket #USStockMarket #IndiaVsNvidia #EconomyNews #Decode #DecodeWithSudhirChaudhary #SudhirChaudhary #DDNewsHindi #NvidiaChips #AIRevolution #NvidiaMarketCap #JensenHuangStory DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news. Subscribe: For more news go to: / ddnews Follow DD News on social media: ►Facebook: / ddnews ►English Twitter: / ddnewslive ►Hindi Twitter: / ddnewshindi ►Instagram: / ddnews_official ►Website: https://ddnews.gov.in #hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews