У нас вы можете посмотреть бесплатно #balaghat или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
त्योहारों के दौरान यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन बसों को जप्त किया। जांच में भोपाल और इंदौर से आई बसों में निर्धारित दर से अधिक किराया वसूले जाने के प्रमाण मिले। जांच में यात्रियों द्वारा ऑनलाइन टिकट प्रस्तुत किए गए, जिनमें बस संचालकों द्वारा निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूली गई थी। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पवन ट्रेवल्स, नंदन ट्रेवल्स और अरिहंत ट्रेवल्स की तीन बसों को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है। परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल ने चेतावनी दी है कि नियम तोडऩे पर परमिट भी निरस्त किया जा सकता है। वारासिवनी थाना पुलिस ने महिला को झांसे में लेकर सोने के जेवरातों की लूट करने वाले ईरानी गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हुडको कॉलोनी जरीपटका नागपुर निवासी नादीर पिता तालीब जैदी और जैनब पति नादीर जैदी शामिल है। आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने के गहने और घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि 23 फरवरी को वार्ड क्रमांक 15 वारासिवनी निवासी विद्या ठाकरे बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान अज्ञात महिला व पुरुष द्वारा झांसा देकर सोने के गहने उतरवाकर उसे लेकर मौके से फरार हो गए थे। रंगों के पर्व होली के नजदीक आते ही मुख्यालय सहित जिले के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल, पिचकारियों और होली से जुड़े सजावटी सामानों से दुकानें सज चुकी हैं और खरीदारी के लिए लोग पहुंचने भी लगे हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है, जहां लाल, गुलाबी, पीले, हरे और नीले रंगों के गुलाल ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वहीं बच्चों के लिए कार्टून, टैंक और गन डिजाइन वाली पिचकारियां खास पसंद की जा रही हैं। बाजारों में सिर्फ रंग और पिचकारी ही नहीं, बल्कि होली टी-शर्ट, टोपी, गुब्बारे और अन्य सजावटी सामग्री भी उपलब्ध है, जिससे त्योहार का उत्साह और बढ़ गया है। #madhyapradeshnews #mpnews #crimenews #balaghatwale #lifeofbalaghat #balaghatcitylive #balaghat #balaghataccident #balaghatmausam #balaghatnewyear #balaghatdhan #balaghatrail #balaghati #GST ताज़ा खबरें, तुरंत अपडेट्स — सिर्फ EMS TV पर सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन दबाएं। balaghat 28-Feb-2026 EMS TV Platforms link :- Subscribe Our Channel : / emstvindia . Visit our Website : https://emstv.in Like us on Facebook : / emstvbhopal Follow us on X : https://x.com/EmstvI Follow us on Instagram : / emstvmp