У нас вы можете посмотреть бесплатно Nepal Trip Ep-1 नेपाल यात्रा или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
नेपाल यात्रा सीरीज का यह पहला एपिसोड है इसमें हम उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से कोयलाबास, लमही ,भालूबांग भिंगरी तक की यात्रा की है भिंगरी में हमने रात्रि विश्राम किया इस यात्रा में हमने नेपाल यात्रा के दौरान जरूरी चीजें जैसे कि भंसार ,रोड परमिट पर बात की है इस क्षेत्र में हर जगह लगभग भारतीय मुद्रा चलन में है साथ ही भारतीय मुद्रा का एक्सचेंज नेपाली रुपए में किया जा सकता है। बलरामपुर से कोयलाबास वाले रास्ते पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट कम है इस पर आप अपनी गाड़ी से या फिर टैक्सी द्वारा जा सकते हैं अगर आपको पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाना हो तो नजदीकी रेलवे स्टेशन बढ़नी है ,बढ़नी रेलवे स्टेशन पर उतर कर वही बगल में कृष्णानगर से पूरे नेपाल में यात्रा के लिए बस मिल जाती है अगर आप उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस से आते हैं तो आपको बढ़नी तक जाना होगा वहां से फिर नेपाल की कई बस सर्विस पूरे नेपाल की यात्रा के लिए मिल जाती है। भारतीयों को नेपाल जाने के लिए किसी भी तरह के वीजा परमिट की आवश्यकता नहीं होती है यद्यपि नेपाल के कुछ क्षेत्रों में परमिट की आवश्यकता होती है जो काठमांडू और पोखरा में बनते हैं लेकिन हम जिस रास्ते के द्वारा नेपाल जा रहे हैं उसे पर भारतीय के लिए सिर्फ आधार कार्ड अनिवार्य है अगर आप निजी गाड़ी ले जाएंगे तो फिर भंसार और रोड परमिट बनवाना होगा जिसके लिए फीस निर्धारित है।