У нас вы можете посмотреть бесплатно DECODE with Sudhir Chaudhary Live : Donald Trump । Nvidia । Mobile Addiction । Aakash Deep । DD News или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
राष्ट्रपति Donald Trump ने व्हाइट हाउस में अफ्रीका के 5 देशों के राष्ट्र-प्रमुखों के साथ तीन दिनों का शिखर सम्मेलन शुरु किया। ये 5 देश हैं.. गैबॉन(Gabon), गिनी-बिसाऊ(Guinea-Bissau), लाइबेरिया(Liberia), मॉरिटानिया(Mauritania) और सेनेगल(Senegal)। 9 जुलाई को इस मीटिंग में राष्ट्रपति Trump किसी स्कूली बच्चों की क्लास में बैठे प्रिंसिपल की तरह बर्ताव करते रहे। उन्होंने सबसे पहले मॉरिटानिया(Mauritania) के प्रेसिडेंट को अपनी बात रखने का मौका दिया। पर उनका बयान शुरु होने के थोड़ी देर बाद ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बेचैन हो गए। राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने हाथों से इशारा करके मॉरिटानिया(Mauritania) के प्रेसिडेंट को अपनी बात जल्द खत्म करने का संकेत दिया। पर इसके बाद भी मॉरिटानिया(Mauritania) के प्रेसिडेंट अपने देश की समस्याओं के बारे में बताते रहे। शायद वो अमेरिका से कुछ मदद चाहते होंगे। और तब राष्ट्रपति Donald Trump ने अपना सिर हिलाते हुए हाथों से दूसरी बार इशारा किया और इस बार उनकी झुंझलाहट देखकर मॉरिटानिया(Mauritania) के प्रेसिडेंट अचानक खामोश हो गए। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump किस तरह Global South के साथ भेदभाव करते हैं। जबकि प्रधानमंत्री मोदी इन्हीं देशों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहते हैं, उनके सुख-दुख का ख्याल करते हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर Global South के उन मुद्दों को भी उठाते हैं, जिसे पश्चिमी देश आजतक अनदेखा करते आए हैं। एक ऐसी कंपनी जो दुनिया के 189 देशों की अर्थव्यवस्था से बड़ी है। इस कंपनी का नाम है Nvidia. अगर Nvidia एक कंपनी के बजाय आज एक देश होता तो अर्थव्यवस्था के मामले में भारत के बाद दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश होता। Nvidia कंपनी का मार्केट कैप कल पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया है। यानी आज Nvidia कंपनी की कीमत 340 लाख करोड़ रुपये हो गई है। दुनिया में पहली बार किसी कंपनी का मार्केट कैप 340 लाख करोड़ रुपये हो गया है। मार्केट कैप का मतलब है कि अगर आज कोई NVIDIA कंपनी को खरीदना चाहता है तो बाजार में इस कंपनी की कीमत 340 लाख करोड़ रुपये होगी। छोटे बच्चों में मोबाइल फोन की बढ़ती लत को लेकर गाजियाबाद के CMO यानी Chief Medical Officer ने एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि मोबाइल फोन की लत बच्चों को बीमार बना रही है। अब ज़रा सोचिए कि क्या सुबह उठने के बाद आपका बच्चा सबसे पहले क्या काम करता है। शायद वो सबसे पहले मोबाइल फोन देखता होगा। स्कूल से लौटते ही फिर मोबाइल फोन पर ही अपना समय व्यतीत करता होगा। और सोने से पहले भी मोबाइल फोन साथ ही होता होगा। और इसी को बच्चों में मोबाइल फोन की लत कहते हैं। लत का मतलब होता है किसी चीज़ की आदत इस हद तक लग जाना कि उसके बिना बेचैनी बढ़ने लगती है। मोबाइल फोन का लगातार लंबे समय तक प्रयोग करने की वजह से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। मोबाइल फोन बच्चों की एक ऐसी आदत बन चुका है कि अगर मोबाइल न मिले तो उन्हें गुस्सा आता है, रोना आता है, खेलने-खाने का मन नहीं करता। भारत में 63% बच्चे Core Skills यानी बुनियादी क्षमताओं के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। जिसमें पढ़ना, समझना और गणना करने जैसी Skills शामिल हैं। ये आंकड़ा शिक्षा की जड़ों में मौजूद गंभीर कमजोरियों को उजागर करता है। भारत के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई की ये रियल पिक्चर है। शिक्षा मंत्रालय की संस्था परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण (PARAKH Rashtriya Sarvekshan) ने ये सर्वे जारी किया है। ये कोई साधारण सर्वे नहीं है। ये भारत की शिक्षा व्यवस्था का आईना है। Class 3 के 45 पर्सेंट छात्र 99 तक के अंकों को बढ़ते या घटते क्रम में ठीक तरह से नहीं रख पाते हैं। 42 पर्सेंट छात्र दो अंकों के Numbers को Plus-minus यानी जोड़ना-घटाना नहीं कर पाते हैं। NYU Stern School of Business और Meta ने मिलकर दोस्ती पर एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे किया है। NYU Stern School of Business, न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी का एक प्रतिष्ठित बिज़नेस स्कूल है, जो डेटा, अर्थशास्त्र और व्यवहार विज्ञान (behavioral science) पर शोध के लिए जाना जाता है। वहीं Meta दुनिया के बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में एक है, जो पहले Facebook के नाम से जानी जाती थी। आज Meta में Facebook, Instagram और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं। #decode #decodewithsudhirchaudhary #donaldtrump #nvidia #parakhsurvey #akashdeep #mobileaddiction #sudhirchaudhary #ddnews DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has established a reputation for delivering balanced, fair, and accurate news. Subscribe: For more news, go to: / ddnews Follow DD News on social media: ► WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaJ8... ►English Twitter: / ddnewslive ►Hindi Twitter: / ddnewshindi ►Facebook: / ddnews ►Instagram: / ddnews_official ►Website: https://ddnews.gov.in