У нас вы можете посмотреть бесплатно Sangat Ep43 | Manisha Kulshreshtha on Fiction, Fantasy, Panchkanya, Mallika, Womanism | Anjum Sharma или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
हिंदी साहित्य-संस्कृति-संसार के समादृत व्यक्तित्वों के वीडियो साक्षात्कार से जुड़ी सीरीज़ ‘संगत’ के 43वें एपिसोड में मिलिए कवि-लेखक मनीषा कुलश्रेष्ठ से। 26 अगस्त 1967 को जोधपुर में जन्मी मनीषा कुलश्रेष्ठ इस सदी में सामने आईं हिंदी की प्रमुख कथाकार हैं। उन्होंने समय-समय पर काव्य-लेखन भी किया है। उनके छह उपन्यास और आठ कहानी संग्रह प्रकाशित हैं। इंटरव्यू के दौरान अंजुम शर्मा से बात करते हुए उन्होंने बताया क्यों वह फ़ेमिनिज़्म से ज़्यादा वह वुमेनिज़्म पर भरोसा करती हैं? किस संपादक के चैलेंज करने पर उन्होंने उपन्यास लिखा? कथक में प्रभाकार मनीषा कुलश्रेष्ठ अपने उपन्यास 'मल्लिका' को लेकर ज़्यादा चर्चा में क्यों रहीं? अपने लेखन में माँ से उन्हें क्या सीख मिली? वह कैसे लिखती है? क्या उनकी कहानियाँ मोनोलॉग की तरह है? क्या उनकी फैंटसी-भरी कहानियाँ आयातित हैं? अपने अनुभवों को फ़िक्शन में कैसे ढालती हैं? 'संगमन' से उनका रिश्ता कैसे टूटा? मनीषा कुलश्रेष्ठ पर यह आरोप क्यों लगता है कि उनकी कहानियों को किसी लेखक ने सुधारा है? उनकी नज़र में भारत का फेमिनिज़्म कैसा होना चाहिए? सिज़ोफ़्रेनिया पर केंद्रित उपन्यास लिखने ख़याल कैसे आया? कैलाश-यात्रा का उनका अनुभव कैसा रहा? ऐसे तमाम सवालों के जवाब और मनीषा कुलश्रेष्ठ के निजी जीवन से लेकर उनके रचना-संसार को जानने-समझने के लिए देखिए अंजुम शर्मा के साथ संगत का यह एपिसोड। मनीषा कुलश्रेष्ठ की संपूर्ण रचनाएँ : https://www.hindwi.org/poets/manisha-... संगत के अन्य एपिसोड्स देखने के लिए दिए गये लिंक पर जाएँ : • संगत Hindwi channel is part of Hindwi.org website. The website is a initiative of Rekhta Foundation, dedicated to Hindi literature. हिन्दवी के सोशल मीडिया चैनलों से जुड़िए : Facebook : / hindwiofficial Instagram : / hindwi_offi. . Twitter : / hindwiofficial Telegram : https://t.me/Hindwiofficial #sangat #Hindwi