У нас вы можете посмотреть бесплатно KOSHTA SAMAJ HOLI MILAN 2026 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
कोष्टा समाज विकास समिति, जबलपुर अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर कोष्टा समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। जबलपुर कोष्टा समाज विकास समिति के तत्वावधान में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह के साथ समीक्षा बैठक दिनांक 08.03.2026 को स्थान श्रीमती कविता मुकेश कोष्टा के प्रतिष्ठान मातृशक्ति फिलिंग स्टेशन सूरतलाई कंटगी रोड जबलपुर के प्रागंण में स्म्पन्न हुआ। समीक्षा बैठक- 18वॉं परिचय सम्मेलन दिनांक 08.02.2026 दिन रविवार को सम्पन्न हुआ जिसकी समीक्षा के संबंध में उपस्थित सभी सदस्यों ने बहुत ही बारीकी से कार्यक्रम में जो कमियां थी उससे अवगत कराया गया और इस वर्ष यू-ट्यूब के माध्यम से पूरे कार्यक्रम को ऑनलाइन दिखाया गया जिससे सम्पूर्ण भारत वर्ष से लगभग 3000 लोगों ने घर बैठे कार्यक्रम का सीधाप्रसारण देखा जो एक बहुत ही सराहनीय कार्य रहा है। एक विवाह संपन्न होने से कार्यक्रम में बहुत अधिक भीड़ रही है और सभी लोगों को निःशुल्क भोजन की सुविधा उपलब्ध रही है और बच्चों को सम्मानित कर उनके परिवार का जुड़ाव समिति की ओर बढता दिखाई दे रहा है। महिला दिवस के उपलब्ध पर सभी महिला सदस्यों को समिति के पदाधिकारियों, संरक्षक तथा वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा महिलाओं को फूल देकर उनका सम्मान किया तथा इसी उपलक्ष्य में केक काट कर सभी महिलाओं ने खूब आनंद उठाया तथा होली मिलन समारोह के कार्यक्रम को कैसे सेलीब्रेट करना है उसके लिए भी महिलाओं टीम के द्वारा पूरा कार्यक्रम संचालित किया गया जिसमें मंच संचालन श्रीमती शुभी गढ़ेवाल एवं श्रीमती श्वेता वर्मा के द्वारा किया गया उनके द्वारा उपस्थित पुरूषों के लिए म्यूजीकल चेयर और चिट निकालकर आये हुये शब्दों पर गाना गाने की प्रतियोगिता महिला और पुरूषों के बीच किया गया जिसके कारण उमंग और उत्साह बना रहा तथा होली के गीतों में सभी लोगों बहुत डांस कर आनंद लिया हम सब के जीवन में एक नई उमंग, उत्सास और उर्जा का संचरण और संवर्घन हुआ निश्चित ही विकास समिति के द्वारा किए जा रहे कार्यों से कोष्टा समाज जबलपुर को नाम रौशन हो रहा है। अन्त में माननीय अध्यक्ष महोदय जी ने श्रीमती कविता मुकेश कोष्टा का आभार व्यक्त किया कि आप जैसे लोगों के द्वारा ही समाज का गौरव बढ़ रहा है आपने अपने प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान में होली मिलन के कार्यक्रम को सम्पन्न कराया तथा सभी समाज सेवियों को भोजन कराकर अपने जो समाज हित के लिए कार्य किया है उसके लिए हम सब आप दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं कि आप हमेशा खुश रहे प्रसन्न रहे मस्त रहें। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक कमलेश कुमार कोष्टा, चन्द्रशेखर परेता, राकेश कुमार गढ़ेवाल, टेकसिंह कोष्टा, मनीष कुमार कोष्टा, मुकेश कुमार कोष्टा, राजेन्द्र प्रसाद कोष्टा, प्यारेलाल कोष्टा, पुरूषोत्तम बांगर, धनीराम कोष्टा, हीरालाल कोष्टा, शेखर कोष्टा, तुलसी कोष्टा, लब कुमार कोष्टा, राजेन्द्र बांगर, खुमेश गढ़ेवाल, विनय रामजे, गेदालाल कोष्टा, रोशन कोष्टा, रमाकांत बाबू, निकेश कोष्टा, सतीश कोष्टा, हिमांशु कोष्टा, सुधांशु कोष्टा, रूपेश कोष्टा, पप्पू कोष्टा एवं महिला सदस्यों में श्रीमती प्रमिला नंदा, पुष्पलता सोनपरेवा, जमुना कोष्टा, कविता कोष्टा, अर्चना कोष्टा, मीना कोष्टा, प्रीति कोष्टा, लक्ष्मी कोष्टा, भारती भूरिया, श्वेता वर्मा, निधि कोष्टा, लीला कोष्टा, सीमा कोष्टा आदि सदस्यों की भूमिका रही। सचिव मनीष कुमार कोष्ट