У нас вы можете посмотреть бесплатно Dog Show ।Omg first time Indian dog।Rampur Hound।Tazi Hound।Sigma News। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
अवध पेट प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ने कराया डॉग शो का आयोजन ,कई कुत्तों ने किया कैटवॉक उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी ने विजेताओं को ट्रॉफी दी। इरशाद अली खान साहब 40 साल से इंडियन ब्रीड रामपुर हाउंड को प्रमोट कर रहे हैं उसके लिए मैं उनका धन्यवाद अदा करता हूँ- उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहली बार किसी शो मे ताजी हाउंड भी नजर आया और दर्शकों को इंडियन ब्रीड के बारे मे जानने का मौका मिला लखनऊ । लखनऊ दिलकुशा गार्डन में रविवार को माहौल देखते ही बन रहा था। कोई डॉग को हाथों में लेकर सहला रहा था तो कोई विभिन्न ब्रीड्स के डॉग संग फोटो खिंचवाने में व्यस्त था। मौका था अवध पेट प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित सालाना डॉग शो का। डॉग शो में इस बार इंडियन डॉग्स नजर आए। इनके स्टॉलों पर लोगों की काफी भीड़ रही। ज्यादातर लोग इन डॉगों के साथ सेल्फी लेते हुए दिखे। इस शो में रामपुर हाउंड , ताजी हाउंड,तिब्बतियन मास्टिफ और ग्रेडेन ब्रीड आदि ब्रीड के कुत्ते आकर्षण का केंद्र थे। .................................................................................................................... 2 इंडियन ब्रीड ताजी हाउंड भी नजर आया - पहली बार किसी शो मे इंडियन ब्रीड ताजी हाउंड भी नजर आया और दर्शकों को इंडियन ब्रीड के बारे मे जानने का मौका मिला .............................................................................................................................. इस शो में पशु प्रेमियों की काफी भीड़ देखने को मिला। देर शाम विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। आयोजकों ने बताया कि डॉग शो सुबह 10 बजे के करीब शुरू हुआ, लेकिन डॉग प्रेमी सुबह तड़के से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। इस दौरान कई जिलों के डॉग प्रेमी अपने कुत्तों के साथ पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने विभिन्न पकवानों के स्टॉल भी लगाए हुए थे। जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। 3 उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी ने विजेताओं को ट्रॉफी दी- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी ने विजेताओं को ट्रॉफी दी।ब्रजेश पाठक जी ने अपने संबोधन में कहा कि इस डॉग शो की खासियत ये है की इसमें देसी और विदेशी ब्रीड को पालने वालों ने ,चिकित्सकों ने उनकी बहुत अच्छी तरीके से सेवा की है रख रखाव किया है। बृजेश पाठक जी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार और शुभकामनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा जो हमारे इंडिया ब्रीड के पालक है मैं उनको धन्यवाद देता हूँ उन्होंने आगे कहा कि इरशाद अली खान साहब 40 साल से इंडियन ब्रीड रामपुर हाउंड को प्रमोट कर रहे हैं उसके लिए मैं उनका धन्यवाद अदा करता हूँ और उनके इस संघर्ष को मेरा आभार । ........................................................................................................................... 4 इरशाद अली खान साहब ने रामपुर हाउंड के बारे में बताया इरशाद अली खान साहब के रामपुर हाउंड ब्रीड के कुत्तों ने अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।तीसरा स्थान मोहम्मद बिलाल किदवई जी के रामपुर हाउंड को अपने वर्ग में मिला । सिग्मा न्यूज के संवाददाता फैजान अहमद खान ने जब इरशाद अली खान साहब से बात की तो उन्होंने बताया कि रामपुर हाउंड की ब्रीड उत्तर प्रदेश मे रामपुर से है जिसे नवाब अहमद अली खान ने 1805 में ताजी और इंग्लिश ग्रेहाउंड से मिलाकर बनाया था। उन्होंने रामपुर हाउंड के बारे में बताया ये बहुत फैमिली डॉग भी है इसको आप घर पर और फार्म पर भी पाल सकते हैं ये बच्चों के साथ बहुत जल्दी घुल मिल जाता है । जुलाई 2021 में मैने इसे इंडियन केनल लीग दिल्ली के माध्यम से वर्ल्ड डॉग फेडरेशन मे पहचान कराने का कार्य किया। मेरे द्वारा पहली बार ,पहला कुत्ता विदेश में रिकॉग्निस किया गया। ये हमारे देश , प्रदेश के लिए गर्व की बात है आज हमारे देश का कुत्ता भी विदेश में डंका बजा रहा है। आगे वह बोले की उन्होंने के सी आई से ब्रीडिंग डिप्लोमा भी प्राप्त किया है और उनको सतना (मध्य प्रदेश ) केनल क्लब द्वारा लाइफ टाइम अचीव्मेंट भीं प्राप्त है।