У нас вы можете посмотреть бесплатно पश्चिम बंगाल में SIR क्या चुनाव आयोग के लिए सिरदर्द बनेगा? The Lens (BBC Hindi) или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
एक ओर बिहार में चुनावी सरगर्मी ज़ोरों पर है. वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग ने बीते हफ़्ते देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण या स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न की घोषणा कर दी. चुनाव आयोग का कहना है कि ये वोटर लिस्ट में दो बार आए नाम और मृत मतदाताओं के नाम हटाने के लिए किया जा रहा है. जबकि विपक्षी दल कांग्रेस ने बिहार में हुए एसआईआर के दौरान वोट चोरी का आरोप लगाते हुए अभियान चलाया था और आरोप लगाया था कि लाखों वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं. अब जबकि ये अभियान देश में व्यापक स्तर पर होने जा रहा है, इससे जुड़े कई सवाल हैं. जैसे कि क्या चुनाव आयोग ने बिहार के एसआईआर से सबक सीखे हैं? क्या बड़े पैमाने पर लोगों में वोटर लिस्ट से नाम कट जाने का डर पैदा होगा? क्या इस प्रक्रिया से लोगों में नागरिकता से जुड़ा सवाल या शक़ पैदा हो सकता है? एसआईआर का विरोध करने वालों की अब भी इससे जुड़ी क्या आपत्तियां हैं और चुनाव आयोग के सामने ये एसआईआर कितनी बड़ी चुनौती होगा? द लेंस के आज के एपिसोड में इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई. इस चर्चा में कलेक्टिव न्यूज़रूम के डायरेक्टर ऑफ़ जर्नलिज़म मुकेश शर्मा के साथ शामिल हुए भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत, द इंडियन एक्सप्रेस की नेशनल ब्यूरो चीफ़ रितिका चोपड़ा और रिपोर्टर्स कलेक्टिव में पत्रकार आयुषी कार. प्रोड्यूसरः शिल्पा ठाकुर गेस्ट कोऑर्डिनेटरः संगीता यादव वीडियो एडिटिंगः सुमित वैद 0:16:30 बिहार में वोटर लिस्ट से लाखों लोगों के नाम हटने के बाद भी क्या एसआईआर चुनावी मुद्दा है? 0:03:04 जहां लोगों तक ठीक से सूचना नहीं पहुंच पाती क्या वहां भी लोगों में मतदान का डर होगा? 0:04:24 बिहार में हुए एसआईआर और देश के बड़े हिस्से में होने जा रही एसआईआर प्रक्रिया में क्या अंतर है? 0:12:25 क्या जल्दबाज़ी में एसआईआर की प्रक्रिया को लागू करना सही है? 0:15:48 बिहार में एसआईआर को लेकर ज़मीनी स्तर पर क्या दिख रहा है? 0:22:58 मतदाता सूची को बेहतर करने के लिए एसआईआर नहीं तो कौन सी प्रक्रिया बेहतर है? 0:26:16 डुप्लीकेट वोटरों का पता लगाने के लिए चुनाव आयोग के पास और कौन सी प्रणाली है? 0:29:29 पश्चिम बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया कितनी मुश्किल रहेगी? #biharelections #voterlist #specialintensiverevision बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक- / bbcnewshindi ट्विटर- / bbchindi इंस्टाग्राम- / bbchindi व्हाट्सऐप- https://www.whatsapp.com/channel/0029... बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/de...