У нас вы можете посмотреть бесплатно थके पिता का उदास चेहरा | Ashutosh Rana Presents Aalok Shrivastav | Poetry или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
थके पिता का उदास चेहरा | Thake Pita ka Udaas Chehra | Ashutosh Rana presents @aalokshrivastav | Poetry #ashutoshrana #aalokshrivastav #poetry #hindipoetry #panchtantraone #kavita #shivtandavstotram Hindi Shiv Tandav #shivtandav Shiv Tandav Ashutosh Rana | Viral Shiv Tandav . मेरा यह प्रयास रहा है कि मैं समय समय पर आपको अपनी पसंद की कविताएँ सुनाता रहा हूँ। पर इधर कुछ दिनों से मेरे मन में यह विचार चल रहा था, कि जो विधा इतने व्यापक रूप से आप सबका प्रेम और प्रोत्साहन पाती रही है क्यों ना “पंचतंत्र वन” पर उस विधा की एक विधिवत श्रंखला आरंभ की जाए। जिसमें हमारे समय के प्रतिभावान कवि, रचनाकार और ग़ज़लकार आएँ और आपके समक्ष स्वयं अपनी कविताओं और रचनाओं का पाठ करें। तो “पंचतंत्र वन” पर इस श्रंखला का आरंभ करने के लिए मुझे लगा कि क्यों न एक ऐसे प्रतिभावान साहित्यकार का चयन किया जाए, जो साहित्य जगत के साथ-साथ मुझे भी अत्यंत प्रिय है। जिनकी अनेक रचनाएँ आप मुझसे समय समय पर सुनते रहे हैं। उनके द्वारा किए गए शिव तांडव स्तोत्र और रुद्राष्टकम् के हिंदी भावानुवाद को आप मुझसे सुन चुके हैं और ख़ूब प्रतिसाद भी दे चुके हैं। अपने काव्यात्मक-भाव के साथ हमारे भाव-क्षेत्र में प्रविष्ठ होती उनकी लोकप्रिय रचनाएँ अम्मा और बाबूजी भी आपने मुझसे सुनी हैं। उनकी रचनाओं में इश्क़ मिज़ाजी भी है और इश्क़ हक़ीक़ी भी इसीलिए वे मंच पर सुनी जाएँ या मंदिर में, एक सा भाव जागृत करती हैं। वे हमारे समय के ऐसे साहित्यकार हैं जो इल्म और फ़िल्म दोनों ही क्षेत्रों में बराबर का रुतबा रखते हैं। पंचतंत्र वन पर काव्य-प्रस्तुति की इस श्रंखला का आरंभ मैं, प्रिय आलोक श्रीवास्तव के काव्य पाठ से कर रहा हूँ। मेरा ऐसा विश्वास है कि प्रिय आलोक की कविताएँ और उनके पाठ का अद्भुत अंदाज़ आपको उनके ही भाव-जगत में ले जाएगा और आप सभी को एक अनूठे रचनात्मक आनंद से भर देगा। सादर प्रणाम 🙏 ~आशुतोष राना . Music : Special Thanks To Ustad Fateh Ali Khan, Renowned Sitarist.