У нас вы можете посмотреть бесплатно gumla news//बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि, सकरौली में तिहरे हत्याकांड के बाद गांव में मातम или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
प्रफुल भगत, प्रतिनिधि, सिसई(गुमला) सिसई प्रखंड के सकरौली गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद मुन्ना साहू उर्फ सुंदर साहू, नागेश्वर साहू व पवन कुमार साहू का शव का शनिवार को गुमला सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ. इसके बाद शव को गांव ले जाया गया. जहां तीनों शवों को एक ही स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया. कौशल्या कुमारी ने अपने पिता स्व सुंदरू साहू के शव को मुखाग्नि दी. वहीं नागेश्वर साहू व पवन कुमार साहू के शव को मंझिला पुत्र प्रवीण कुमार साहू ने मुखाग्नि दी. इधर, एक साथ गांव में तीन शवों को जलाने से गांव में मातम छाया रहा. किसी के घर में चूल्हा नहीं जला. परिजनों से लेकर ग्रामीणों तक शोक में डूबे नजर आये. इधर, शनिवार को जैसे ही तीनों शवों को गांव लाया गया. परिजनों के रोने की आवाज से पूरा गांव गूंज उठा. शव से लिपटकर परिजन रोते रहे. वहीं गांव के लोग परिजनों को ढाढस बंधाते नजर आये. यहां बतातें चलें कि शुक्रवार को 1500 रुपये के फुटकल पेड़ के विवाद को लेकर सकरौली गांव में खूनी संघर्ष हुआ था. जिसमें एक ही परिवार के लोग आपस में लड़े बैठे. जिसमें तीन लोगों की जान चली गयी. जबकि विकास कुमार साहू का अभी भी रांची में इलाज चल रहा है. #news #झारखंड #durjay #gumla #jharkhand #गुमला #जगरनाथ #police #पुलिस