У нас вы можете посмотреть бесплатно आज की चर्चा - ब्रह्मपुत्र नदी: भारत और चीन | Brahmaputra River: India & China или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
समसामयिक विषयों पर आधारित राज्य सभा टीवी की खास पेशकश आज की चर्चा में बात भारत ने ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन द्वारा बनाए जाने वाले बांध को लेकर अपना पक्ष और चिंताएं व्यक्त की हैं। भारत को अपने क्षेत्र में नदी के जल के प्रयोग का नैतिक अधिकार है। भारत ने चीन के अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि नदी के ऊपरी क्षेत्र में की जाने वाली गतिविधियों से नीचे के क्षेत्र वाले राज्यों के हित प्रभावित न हों। मीडिया के एक सवाल के जबाव में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ब्रह्मपुत्र नदी पर हो रही सभी गतिविधियों पर निगाह बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि चीन ने कई बार यह स्पष्ट किया है कि उसके द्वारा चलायी जा रही पनबिजली परियोजनाओं से ब्रह्मपुत्र नदी के जल के प्रवाह पर कोई असर नहीं पडेगा। प्रवक्ता ने कहा कि 2006 में स्थापित संस्थागत विशेषज्ञ स्तर (expert level mechanism) की व्यवस्था के अंतर्गत और कूटनीतिक स्तरों पर सीमा के आर-पार वाली नदियों से संबंधित विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि भारत अपने हितों के संरक्षण के लिए सीमा के आर-पार बहने वाली नदियों को लेकर चीन से बातचीत जारी रखने का इच्छुक है। बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस परियोजना को लेकर किसी तरह से चिंतित होने की जरूरत नहीं है और नदी के निचले प्रवाह क्षेत्र वाले देशों- भारत और बांग्लादेश- के साथ बीजिंग का अच्छा संवाद जारी रहेगा। आज की चर्चा में हम ब्रह्मपुत्र पर चीन के कदमों का विश्लेषण करेंगे.. Guest Name:- 1. Anil Wadhwa, Former Ambassador अनिल वाधवा, पूर्व राजदूत 2. Maj. Gen. (Retd.) G. G. Dwivedi, Defence Expert मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) जी. जी. द्विवेदी, रक्षा विशेषज्ञ Anchor:- Preeti Singh Producer:- Sagheer Ahmad Show- आज की चर्चा | Aaj Ki Charcha