У нас вы можете посмотреть бесплатно RSS के 100 वर्षों का विश्लेषण | RSS@100 | Mohan Bhagwat | PM Modi | Decode with Sudhir Chaudhary или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
किसी राष्ट्र के लिए सबसे जरूरी होता है- एकता, अखंडता और आत्म सम्मान। और आज हम आपको बताएंगे कि कैसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS ने अपनी 100 साल की यात्रा में राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए निर्णायक भूमिका निभाई। आज भारत में पिछले 11 वर्षों से एक राष्ट्रवादी और मजबूत सरकार है, जिसके दम पर आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बन चुका है। लेकिन इस राष्ट्रवाद की नींव RSS ने उस समय रखी, जब भारत गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। सच्चाई तो ये है कि 800 वर्षों की गुलामी ने भारत की आत्मा को तोड़ दिया था। ये वो दौर था,जब भारत के बहुसंख्यक अपनी पहचान पर गर्व करने की बजाए उसे लेकर ग्लानि का भाव रखते थे। लेकिन संघ ने उस गुलामी की मानसिकता पर चोट करके हिंदुओं को जगाने का काम किया है। संघ ने भारत की उस आत्मा को फिर से हिंदुत्व की संजीवनी दी। आज राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है, लेकिन 1925 में जब डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की तो उनका ये कहकर मजाक उड़ाया जाता था कि हिंदुओं को संगठित करना कभी संभव नहीं है। हिंदुओं को संगठित करना वैसा ही, जैसा एक तराजू पर मेंढक को तौलना। लेकिन संघ की 100 साल की गौरवशाली यात्रा ने इन सभी सवालों पर पूर्णविराम लगा दिया। कोई भी संस्कृति यदि 800 वर्षों तक गुलामी झेले तो उसकी पहचान मिट जाती है। आज यूनान, मिस्र और रोम की जैसी सभ्यताएं खत्म हो गई। लेकिन सदियों की गुलामी के बावजूद आज भारत की सनातन संस्कृति जिंदा है और इसकी एक बड़ी वजह RSS है। RSS ने भारतीय संस्कृति की ना केवल रक्षा बल्कि इसका पुनर्जागरण भी किया। दुनिया में कई समाजसेवी संस्थाएं हैं, लेकिन संघ पूरे विश्व में एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसने सामाजिक कल्याण के साथ भारत को एक सांस्कृतिक पहचान देने का काम किया है। RSS के 100 साल पूरे हो चुके हैं, 27 सितंबर 1925 को RSS की स्थापना हुई थी। स्थापना के 100 साल पूरे होने पर आज दिल्ली में RSS का शताब्दी समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने RSS के योगदान से जुड़े डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया। 100 रुपये के इस सिक्के में एक तरफ राष्ट्रीय चिन्ह बना है और दूसरी तरफ भारत माता की तस्वीर छपी है। हमारे देश में आजादी के बाद पहली बार भारत माता की तस्वीर वाली सिक्का जारी किया गया है। RSS की स्थापना विजयदशमी के दिन की गई थी। आज प्रधानमंत्री मोदी ने विजयदशमी की दिन संघ की स्थापना के महत्व और आज संघ क्यों जरुरी है इसके बारे में बताया। #decodewithsudhirchaudhary #decode #RSS100Years #RSSCentenary #RSSFoundationDay #RashtriyaSwayamsevakSangh #RSSJourney #PMModi #MohanBhagwat #RSSAt100 DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news. Subscribe: For more news go to: / ddnews Follow DD News on social media: ►Facebook: / ddnews ►English Twitter: / ddnewslive ►Hindi Twitter: / ddnewshindi ►Instagram: / ddnews_official ►Website: https://ddnews.gov.in #hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews