У нас вы можете посмотреть бесплатно गोरखपुर | पूर्वांचल की कोहबर कला पर दो दिवसीय कार्यशाला | राजकीय बौद्ध संग्रहालय में शुभारंभ или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
गोरखपुर स्थित राजकीय बौद्ध संग्राहलय में पूर्वांचल की पारंपरिक कोहबर लोक कला पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कुमुद सिंह, सदस्य — उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्थान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए डॉ. कुमुद सिंह ने बताया कि कोहबर कला पूर्वांचल की एक विशिष्ट और पारंपरिक लोक कला है, जो अब तक अपेक्षित पहचान नहीं प्राप्त कर सकी है। उन्होंने कहा कि राजकीय बौद्ध संग्राहलय द्वारा आयोजित यह कार्यशाला एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है, जिसके लिए उन्होंने उपनिदेशक का आभार व्यक्त किया। डॉ. कुमुद सिंह ने कहा कि कोहबर कला पूर्वांचल के हर घर में किसी न किसी रूप में बनाई जाती रही है और यह पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही हमारी सांस्कृतिक विरासत है। इस प्रकार की कार्यशालाओं के माध्यम से बच्चे और युवा इस लोक कला के महत्व को समझ सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यशाला में बनाए गए चित्र जब प्रदर्शनी के रूप में प्रस्तुत किए जाएंगे, तो आमजन को कोहबर कला के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को समझने का अवसर मिलेगा। यह लोक चित्रकला को संरक्षित और प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 👉 ऐसी ही लोक कला, संस्कृति और गोरखपुर की सांस्कृतिक खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें। #KohbarKala #कोहबर_कला #GorakhpurNews #लोक_कला #PurvanchalCulture #FolkArtOfIndia #BuddhaMuseum #CulturalWorkshop #IndianFolkArt #ArtAndCulture #LocalNews #UPNews