У нас вы можете посмотреть бесплатно अब जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में चलेगा मानवेंद्र का ही सिक्का, चुनाव में टिकट का ज़िम्मा मिला! или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
राजस्थान में पंचायती राज चुनावों को लेकर बीजेपी अभी से तैयारियों में जुटी है, हालाकि चुनावों को लेकर IB की सर्वे रिपोर्ट में बीजेपी की स्थिति कमजोर बताई गई है, जिससे राजस्थान की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विरोधी खेमे की ओर से दिल्ली में नेतृत्व परिवर्तन की कोशिशों के बीच मुख्यमंत्री ने बड़ा सियासी दांव चला है। सूत्रों के मुताबिक ऐसी खबर है कि कर्नल मानवेन्द्रसिंह जसोल को बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा जिलों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। यानि इन तीनों जिलों में पंचायतीराज चुनावों के लिए टिकट वितरण की पूरी प्रक्रिया कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल के माध्यम से ही संचालित की जाएगी। इसे मुख्यमंत्री का बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस फैसले के बाद जोधपुर क्षेत्र के कई बड़े नेताओं का सियासी गणित गड़बड़ा सकता है, जबकि दिल्ली में नेतृत्व परिवर्तन की कोशिशों में लगे नेताओं के लिए ये फैसला बेहद चौंकाने वाला माना जा रहा है। सियासी जानकार मानते हैं कि सीएम के इस कदम ने ना केवल विरोधी खेमे की रणनीति को झटका दिया है, बल्कि आने वाले पंचायतीराज चुनावों में संगठनात्मक नियंत्रण को भी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं। हाल ही में जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर बाड़मेर जैसलमेर जिले के बीजेपी नेताओं को भजनलाल शर्मा ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि बाड़मेर जैसलमेर की राजनीति में अब मानवेंद्र सिंह जसोल का ही दखल होगा, चाहे कोई भी चुनाव हो, हर फैसले में मानवेंद्र सिंह जसोल को लूप में रखा जाएगा। इससे साफ जाहिर है कि मानवेंद्र सिंह को अब पार्टी आलाकमान से हरी झंडी मिल चुकी है। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट तारीख के साथ घोषित नहीं हुई है, लेकिन कोर्ट और सरकार के निर्देशों के आधार पर चुनाव अप्रैल 2026 तक करवाए जाने की तैयारी थी, सबसे महत्वपूर्ण ये कि 15 अप्रैल 2026 तक चुनाव पूरा करना जरूरी माना गया था, हालाकि अभी तक फाइनल डेट (फेज़, मतदान दिन) आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है। आरक्षण की प्रक्रिया में अड़चन, परिसीमन से जुड़े विवाद, कोर्ट में चल रहे मामलों की वजह से ही चुनाव की तारीख को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ था। इस बीच प्रदेश की पंचायतों और शहरी निकायों में चुनाव टालने की कोशिशों के बीच पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने राजस्थान हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर हड़कंप मचा दिया है। कोर्ट के आदेशों के मुताबिक 15 अप्रैल तक पंचायतीराज चुनाव कराए जाने हैं, लेकिन अभी तक ओबीसी आरक्षण की रिपोर्ट नहीं आई है । समय बढ़ाने के लिए सरकार कोर्ट जाने पर विचार कर रही है । आयोग के मुताबिक, सूचियों को अंतिम रूप 22 अप्रैल तक दिया जाएगा। अब सवाल ये है कि अगर सूचियां ही 22 अप्रैल को तैयार होंगी, तो 15 अप्रैल तक चुनाव कैसे मुमकिन हैं? इसी देरी को संयम लोढ़ा ने कोर्ट के आदेशों की अवमानना बताया है। #RajasthanPolitics #PanchayatElection2026 #BJP #BhajanLalSharma #ManvendraSinghJasol #Barmer #Jaisalmer #Balotra #RajasthanNews #PoliticalNews #ElectionUpdate #BreakingNews #TrendingNews #RajasthanElection #BJPStrategy राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/ -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook: / rajasthantakofficial Twitter: / rajasthan_tak