У нас вы можете посмотреть бесплатно जब इस शिवलिंग से फूट पड़ी थी रक्त की धार जानिए क्या है इस प्राचीन शिवलिंग का राज или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
भारत दुनिया भर में अपने प्राचीन और भव्य मंदिरों के लिए मशहूर है। यहां कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं, जहां होने वाले चमत्कारों के आगे दुनिया नतमस्तक हो जाती है। यहां प्राचीन काल से पूजा-स्थल के रूप में मंदिर विशेष महत्व रखते रहे हैं। इतना ही नहीं कई मंदिर तो ऐसे भी है, जो बहुत प्राचीन समय से अस्तित्व में है और उनसे कई लोक कथाएं, मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही चमत्कारी मंदिर के बारे में बता रहे हैं जो अद्भुत होने के साथ-साथ काफी मशहूर और चमत्कारी भी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी कस्बे की। वैसे तो खाटूयामजी कस्बा कलियुग के भगवान बाबा श्याम के नाम से विख्यात है, लेकिन यहां करीब 400 साल पुराना एक शिवालय भी है। कहते हैं कि मुगल बादशाह औरगंजेब पूरे भारत में मंदिरों को तोड़ता हुआ खाटूश्यामजी पहुंचा था। उसका एक सेनापति था मुर्तजा, उसने यहां मुख्य बाजार में स्थित पंचमुखी शिवालय में प्रवेश किया और वहां स्थापित शिवलिंग पर अपनी तलवार से वार किया। इसके बाद उस शिवलिंग से रक्त की एक धारा बह निकली। यह देखकर सेनापति घबरा गया और उसकी वहीं मौत गई। सेनापति की मौत के बाद उसकी सेना भी डर कर वहां से चली गई। आज भी इस शिवलिंग पर औरगंजेब के सेनापति द्वारा तलवार से किए गए वार का निशान मौजूद है। इसके बाद अजमेर के राजा निर्भय सिंह के वंशज ने 1982 में श्याम कुण्ड के पास मंदिर का जीर्णोद्धार करवाकर पूर्ण विधि-विधान से पुन: शिवलिंग की स्थापना करवाई। आज भी यह पंचमुखी शिव मंदिर लोगों की आस्था का केन्द्र है। श्याम मंदिर आने वाले श्रद्धालु श्याम कुण्ड में स्नान कर इस शिव मंदिर में जरूर जाते हैं और शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं। प्रत्येक सोमवार और शिवरात्रि पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। #ShiveMandir #Khatushyamji #KhatuShyamMandir #khatushyamtemple #shyambababhajan #khatushyammela #खाटूश्याम #KhatushyamLiveDarshan #KhatuMela2019 #kirtan #khatushyamhistory #virat #KhatuShyamJiFalgunMela2019 #khatushyampadyatra Website : https://viratpost.com/ Facebook : / viratpost Twitter : / viratpost ~-~~-~~~-~~-~ Please watch: "padmavati fort jauhar kund | यहां है वो जौहर कुंड | rani padmavati fort chittorgarh" • chittor kila। चित्तौड़गढ़ का किला 500 फुट ... ~-~~-~~~-~~-~