У нас вы можете посмотреть бесплатно पाकिस्तान का नया 'डिजिटल जिहाद' DECODE | Digital Wallets | Decode With Sudhir Chaudhary или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को जबरदस्त नुकसान हुआ। अब उस नुकसान की भरपाई के लिए नए सेंटर और आतंकवादी ट्रेनिंग Camps बनाए जा रहे हैं। जिसके लिए पैसा Digital Wallets से आ रहा है। दुनिया को दिखाने के लिए पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बैंक खातों पर पाबंदी लगा रखी है, इसलिये अब Digital Wallets की मदद से फंडिंग हो रही है। सूत्रों के मुताबिक जैश ने Digital Wallets की मदद से 121 करोड़ रुपये का फंड जमा करने का लक्ष्य रखा है। और इसे जैश का अब तक का सबसे बड़ा फंडिंग अभियान बताया जा रहा है। इस फंडिंग से पूरे पाकिस्तान में 313 नए आतंकवादी ठिकाने भी बनाए जाएंगे। इसका मतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर में जैश और उसके आतंकवादियों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। भारत ने जैश के हेडक्वार्टर सहित 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया था। और ये संभव है कि पाकिस्तान ने आतंकवादियों को हुए नुकसान की पूरी खबर छिपा ली। इसलिए अब जैश का नेटवर्क दोबारा बनाने के लिए इतने ज्यादा फंड की जरूरत हो गई है। और आज हम सबूतों के साथ पाकिस्तान के इस Digital जिहाद पर स्ट्राइक करेंगे। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और जैश Digital Wallets की मदद से पैसा जमा कर रही है, जिसके नाम हैं.."EasyPaisa" और "SadaPay" और इन दोनों Digital Platforms पर 2 हज़ार से ज्यादा Accounts बनाए गए हैं। पाकिस्तान में सोशल मीडिया और WhatsApp पर जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर का ऑडियो मैसेज शेयर करके और Posters दिखाकर भी लोगों से चंदा मांगा जा रहा है। लेकिन ये पैसा किसी बैंक खाते में जमा होने के बदले सीधे Digital Wallets में ट्रांसफर हो रहा है। पाकिस्तान के ये Digital Wallets, बैंकिंग नेटवर्क के बाहर काम करते हैं, जिसमें पैसे ट्रांसफर करने या कैश निकालने की सुविधा होती है। Financial Action Task Force यानी FATF का मॉनिटरिंग सिस्टम इन्हें पकड़ नहीं पाता है। यानी पाकिस्तान अब FATF के सामने झूठा दावा कर सकता है कि उसने जैश की फंडिंग पर रोक लगा दी है। मसूद अज़हर का परिवार इस समय 7 से 8 Digital Wallets का इस्तेमाल करता है, हर 3 से 4 महीने में इन्हें बदल दिया जाता है। और नए Digital Wallets में इनका पैसा ट्रांसफर कर दिया जाता है। बताया गया है कि जैश हर महीने कम से कम 30 नए Digital Wallets बनाता है ताकि उसको मिल रही फंडिंग को छिपाया जा सके। इस समय जैश की 80 पर्सेंट फंडिंग Digital Wallets से हो रही है। और जैश कुल मिलाकर सालाना करीब 30 करोड़ रुपए इकट्ठा कर रहा है। और इसका बड़ा हिस्सा मिडिल ईस्ट के देशों से आता है। यानी ये Digital Wallets जैश के लिए Digital हवाला नेटवर्क की तरह काम करते हैं। इस पैसे का इस्तेमाल आतंकवादियों के लिए हथियार खरीदने, ट्रेनिंग Cammps बनाने और आतंकवाद का प्रचार करने के लिए किया जाता है। जैश करीब 121 करोड़ रुपए इकट्ठा करना चाहता है। जबकि बर्बाद हुए आतंकवादी ठिकानों को दोबारा बनाने और पाकितान में नए आतंकी ट्रेनिंग Camps बनाने में सिर्फ 38 करोड़ रुपए ही खर्च होंगे। यानी जैश अपनी जरूरत से ज्यादा चंदा इकट्ठा कर रहा है। बड़ा खुलासा ये है कि बचे हुए 83 करोड़ रुपए का इस्तेमाल जैश अपने आतंकवादियों के लिए नए हथियार खरीदने में कर सकता है। संभव है कि हमास की तरह जैश भी हमला करने वाले Drones और आधुनिक हथियार खरीदे। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI.. जैश को Black Market से हथियार खरीदने में मदद करती है। और संभव है इस बार भी उन्हें नए हथियार पाकिस्तान की सेना और सरकार की मदद से मिल जाए। जैश अब 313 नए आतंकवादी ठिकाने बनाना चाहता है, जिसके दो मकसद हो सकते हैं। पहला..जैश अब पाकिस्तान के ही आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तरह अपना एक बहुत बड़ा नेटवर्क बनाना चाहता है, ताकि ऑपरेशन सिंदूर के जैसा कोई दूसरा हमला हो तो उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर कम असर पड़े। और दूसरा..मसूद अजहर और उसके परिवार के लिए 3 से 4 बड़े और सुरक्षित ठिकाने बनाए जाएंगे। ऑ #decodewithsudhirchaudhary #ddnews #DigitalJihad #PakistanTerrorFunding #TerrorismExposed #PakistanExposed #JaishEMohammed #DigitalHawala #TerrorFundingNetwork #MasoodAzhar #ISIRole #OperationSindoor DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news. Subscribe: For more news go to: / ddnews Follow DD News on social media: ►Facebook: / ddnews ►English Twitter: / ddnewslive ►Hindi Twitter: / ddnewshindi ►Instagram: / ddnews_official ►Website: https://ddnews.gov.in #hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews