У нас вы можете посмотреть бесплатно नवभारत मंथन- वित्तीय साक्षरता। आखिर क्यों ज़रूरी है वित्तीय साक्षरता? | DD JHARKHAND или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
नवभारत मंथन - वित्तीय साक्षरता। आखिर क्यों ज़रूरी है वित्तीय साक्षरता? | DD JHARKHAND नवभारत मंथन कार्यक्रम की इस विशेष कड़ी में आज के समय का एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय वित्तीय साक्षरता पर विस्तृत चर्चा हुई है। तेजी से बदलती आर्थिक व्यवस्था, डिजिटल बैंकिंग, निवेश विकल्पों और बढ़ती वित्तीय योजनाओं के बीच आम नागरिक के लिए आर्थिक समझ होना बेहद आवश्यक हो गया है। इस कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता पर गहन विचार-विमर्श करने के लिए प्रतिष्ठित विशेषज्ञ शामिल हुए जिसमें डॉ. संहिता सुचरिता सहायक प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड, शुभम सौरव साहू DGM, नाबार्ड, राँची, प्रो. रविश कृष्णनकुट्टी सहायक प्रोफेसर, IIM राँची और विकास सहाय वित्तीय विश्लेषक मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने चर्चा के दौरान बताया है कि वित्तीय साक्षरता केवल पैसे कमाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बचत, निवेश, बजट प्रबंधन, ऋण की समझ, बीमा, पेंशन और डिजिटल लेन-देन जैसी जानकारियों से जुड़ी एक समग्र समझ है। उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि यदि व्यक्ति आर्थिक रूप से जागरूक होगा तो वह ठगी, गलत निवेश और कर्ज़ के जाल से बच सकता है। वित्तीय साक्षरता व्यक्ति को आत्मनिर्भर, जिम्मेदार और भविष्य के लिए सुरक्षित बनाती है। आज के डिजिटल युग में, जब हर व्यक्ति ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल भुगतान से जुड़ा है, तब वित्तीय ज्ञान और भी आवश्यक हो गया है। सही जानकारी ही आर्थिक सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है। वित्तीय साक्षरता पर विस्तृत चर्चा में कई प्रमुख सवालों पर बात की गई है- वित्तीय साक्षरता क्यों ज़रूरी है? क्या आर्थिक जागरूकता से ठगी और गलत निवेश से बचा जा सकता है? युवाओं और छात्रों के लिए वित्तीय शिक्षा कितनी महत्वपूर्ण है? ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता को कैसे बढ़ाया जा सकता है? डिजिटल लेन-देन के दौर में आर्थिक समझ क्यों आवश्यक है? क्या वित्तीय साक्षरता आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है? #NavbharatManthan #FinancialLiteracy #VittiyaSaksharta #FinancialAwareness #DigitalBanking #Investment #EconomicEmpowerment #DDJharkhand #Doordarshan