У нас вы можете посмотреть бесплатно वाल्मीकि हत्याकांड का खुलासा, चारो आरोपी गिरफ्तार, allahabad или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
प्रयागराज जिले में माफिया छोटा राजन के गुर्गे नीरज बाल्मीकि के हत्यारोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करेली के रहने वाले रानू ने घटना को अंजाम दिया था। जेल में उसका नीरज के साथ विवाद हुआ था। घटना की पूरी जानकारी पुलिस ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। एस एस पी ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि, माफिया छोटा राजन के गुर्गे नीरज वाल्मीकि की हत्या आकाशवाणी चौराहे पर दुर्गा पूजा पंडाल में मंगलवार की रात चार हमलावरों ने बम और गोलियां बरसाकर कर की थी। पूरा घटनाक्रम पंडाल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। उसमें दो शूटरों की तस्वीर एकदम साफ थी, उनकी पहचान नहीं हुई तो एसएसपी नितिन तिवारी ने गुरुवार को दोनों शूटरों पर 25 -25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।शूटर हत्या को अंजाम देने के बाद कैंट के तपोवन पार्क की तरफ होकर भागे थे। एक शूटर ने अपनी लाल टोपी पार्क के पास फेंकी थी। गुरुवार को पुलिस ने रसूलाबाद, सलोरी के दो लाजों में छापेमारी कर पूछताछ की। नीरज यहां रहने वाले एक छात्र से अक्सर बात करता था। एक शूटर भी जख्मी हुआ है। इसलिए पुलिस ने धूमनगंज के एक अस्पताल में पहुंच पूछताछ की। किसी ने सूचना दी थी कि शूटर वहां पहुंचे थे, हालांकि सूचना गलत निकली इसी बीच पुलिस को कामयाबी मिल गई। करेली के रहने वाले रानू को पकड़ लिया गया, जिसने घटना को अंजाम दिया था। जेल में उसका नीरज के साथ विवाद हुआ था। रानू ही था जिसको हत्याकांड के दौरान गोली लगी थी। पुलिस से बचने के लिए वह किसी अस्पताल में नहीं भर्ती हुआ था, घर में ही अपना इलाज करवा रहा था। रानू और उसके अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान हत्या कांड के चारो आरोपितों को पता लगा, जिसको गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में शामिल विकास तिवारी धूमनगंज, संजय यादव गोरखपुर, सोनू भारतीय रम्मन का पुरवा धूमनगंज, और हमले में घायल सलाउल्ला उर्फ रानू कटरा कर्नल गंज के निवासी है, हमले शामिल लोगों के पास से एक पिस्टल नो एमएम कारतूस , 32एम एम की दो पिस्टल साथ मे दो जिंदा कारतूस पांच देशी जिंदा बम एक और 108 रिपीटर बम सहित एक काली मोटर साइकिल बरामद हुई है। प्रयागराज जिले से ब्यूरो चिफ विनय विश्वकर्मा की खाश रिपोर्ट