У нас вы можете посмотреть бесплатно ईरान की जंग और दुनिया की बेनक़ाब हक़ीक़त --- IRAN WAR andExposed Realities of the World @Imaan_News или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
IMAAN NEWS 11th March 2026 IRAN WAR and the Exposed Realities of the World's ईरान की जंग और दुनिया की बेनक़ाब हक़ीक़त #sayedasifjah #imaannews #BaatImaanKi_BaatInsaanKi #news #muslimnews #insaniyat #peace #IranWar #IranWar2026 #MuslimUmmahUnited #WoundedLion #EndTheSanctions #JusticeForIran #StraitOfHormuz #IslamicResistance #DawnOfNewEra #StopTheAggression #HaqKiAwaaz “बात ईमान की… बात इंसान की।” ईरान पर थोपी गई यह जंग अब तेरहवें दिन में दाख़िल हो चुकी है और हर गुज़रते लम्हे के साथ सिर्फ़ वेस्ट एशिया नहीं, पूरी दुनिया की ज़िंदगी को हिला रही है। तेहरान की गलियों से लेकर होर्मुज़ की लहरों तक, दुबई की इमारतों से वॉशिंगटन और लंदन के मार्केट तक, हर जगह इसकी गूँज सुनी जा रही है, फिर भी ईरान किसी से रहम की भीख नहीं माँग रहा, बल्कि ज़ख़्मी शेर की तरह सीना तान कर खड़ा है और हर वार का जवाब सोच-समझकर दे रहा है। अमरीका और इज़राइल के जॉइंट ऑपरेशन ने शुरुआत में एयर डिफ़ेंस, मिसाइल बेस, पावर प्लांट, कम्यूनिकेशन सिस्टम और रिवोल्यूशनरी गार्ड के ठिकानों को निशाना बनाया। तेहरान के पास कई बड़े पावर प्लांट्स पर हमलों के बाद वहाँ के मंजर को लोग “क़ियामत जैसा” बता रहे हैं। यह सिर्फ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं, ईरान के मासूमों की जान और इज़्ज़त पर हमला है—उस मुल्क पर, जिसने सदियों तक इल्म, फ़िक्र, शायरी और इन्साफ़ की मशाल उठाए रखी। फिर भी ईरान ने अपनी फ़ितरत नहीं बदली। उसने दिखा दिया कि मज़लूम होना और मजबूर होना एक बात नहीं। उसने फ़ैसला किया कि जंग को सिर्फ़ अपने आसमान और सरहदों तक क़ैद नहीं रहने देगा, बल्कि वहाँ चोट करेगा जहाँ से ज़ुल्म की नसें निकलती हैं। MQ‑9 Reaper ड्रोन, जो अमरीका की “आँख” और “सर्जिकल हथियार” माने जाते थे, ईरान के मज़बूत एयर डिफ़ेंस के सामने एक-एक कर गिरने लगे। ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक़ अब तक 11 MQ‑9 Reaper ड्रोन गिराए जा चुके हैं, जिनकी कुल क़ीमत 330 मिलियन डॉलर से ज़्यादा है; ये असल में ऐसे इलाक़ों के लिए बने थे जहाँ दुश्मन की हिफ़ाज़त कमज़ोर हो, लेकिन ईरान जैसे मुल्क, जिसके पास आधुनिक मिसाइल और रडार सिस्टम हैं, वहाँ ये आसान निशाना साबित हुए। यह नुक़सान सिर्फ़ पैसों का नहीं, अमरीकी “अजेयता” के दावे पर गहरी चोट है। ज़मीन और समंदर के बाद हवा में भी ईरान ने दिखा दिया कि वह सिर्फ़ निशाना नहीं, जवाब देने वाला खिलाड़ी है। दुबई जैसा ग्लोबल फ़ाइनेंशियल हब, जो खुद को हमेशा “सेफ़ ज़ोन” समझता था, अब सीधे असर की ज़द में है। ईरान ने साफ़ कर दिया कि अगर अमरीका और इज़राइल उसके डिजिटल, फ़ाइनेंशियल और एनर्जी ढाँचे पर वार करेंगे, तो वह भी US/Israel-लिंक्ड मालियत को वैध टार्गेट मानेगा। इसी माहौल में Citi जैसी कंपनी ने दुबई इंटरनेशनल फ़ाइनेंशियल सेंटर और दूसरे ऑफ़िसों से स्टाफ़ को इवैक्यूएट करने का फ़ैसला किया—ये इस बात का एलान है कि जंग अब बैंकों और ग्लास टॉवर्स तक पहुँच चुकी है। इसी एहसास की वजह से कई मुल्क आज डॉलर के बजाय वैकल्पिक पेमेंट सिस्टम और ट्रेड करेंसी पर काम कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें समझ आ चुका है कि 21वीं सदी की जंगें सिर्फ़ टैंकों से नहीं, बल्कि बैंकिंग नेटवर्क और फ़ाइनेंशियल सैंक्शन्स के ज़रिये भी लड़ी जाती हैं, और ईरान की मौजूदा जंग इस सच को पूरी तरह नंगा कर रही है। मीडिया और सोशल मीडिया का किरदार इस सब में एक और परत जोड़ता है। आज ज़्यादातर लोग जंग को भी अपने “पसन्दीदा चश्मे” से देखते हैं—वही वीडियो, वही क्लिप, वही नैरेटिव जो उनके मुड को सूट करे; दुश्मन की असली ताक़त, उसका सब्र, उसकी इंसानी क़ीमत उन्हें दिखाई ही नहीं देती। AI से बने नकली वीडियो, गेम की फ़ुटेज, झूठी मौतों की ख़बरों पर ठहाके—ये सब हमें झूठी तसल्ली देते हैं, जबकि हक़ीक़त कहीं ज़्यादा डरावनी है। इन सबके बीच, बहरीन, कुवैत, बग़दाद, एरबिल, तुर्की और सऊदी से अमरीकी डिप्लोमैट्स की इवैक्यूएशन, जो बताती है कि हालात कितने नाज़ुक और अनप्रेडिक्टेबल हो चुके हैं। वॉशिंगटन में ट्रम्प के क़रीबी सलाहकार अब “इज़्ज़त बचाकर निकलने” की राह ढूँढने की बात कर रहे हैं—जंग को किसी तरह कामयाबी का नाम देकर धीरे-धीरे पीछे हटने की, वरना तेल की क़ीमतें, यूरोप-अमरीका की मंहगाई और घरेलू सियासी बैकलैश उनकी सियासत और अर्थव्यवस्था दोनों को चबा सकते हैं। ईरान ने, दुनिया को दिखा दिया कि वो मज़लूम है, मगर मजबूर नहीं। वह ज़ख़्मी शेर की तरह घिरा हुआ है, लहूलुहान है, मगर आँखों में अब भी वो आग है जो शिकारी को डराती है। इस जंग ने साबित कर दिया कि अब जंग सरहदों और बैटलफ़ील्ड तक सीमित नहीं, बल्कि फ़ाइनेंशियल सिस्टम, डिजिटल ढाँचे, तेल के रास्तों और मीडिया के नैरेटिव में भी लड़ी जाती है। आज ज़रूरत है कि उम्मत और पूरी इंसानियत फ़र्ज़ी चश्मे उतारकर हक़ीक़त की आँख से देखना शुरू करे, मज़लूम की असली ताक़त और कुर्बानियों को पहचाने, और ज़ालिम के ख़िलाफ़ खुलकर खड़ी हो। तेरहवें दिन का निचोड़ यही है कि ईरान, अपने तमाम ज़ख़्मों के बावजूद, अब भी सीना ताने खड़ा है—उसे तोड़ा जा सकता है, झुकाया नहीं। …………++++………… Sayed Asif Jah, a Bold Voice in Journalism: A new YouTube channel has been launched on 1st August 2025, with a distinct mission, to present current news with a Muslim perspective. At the helm of this initiative is veteran journalist Sayed Asif Jah, a respected name in Indian media, who has served for decades in leading newspapers, magazines, and TV news channels across Hindi, English, and Urdu. He has served 'TVI', India's first news channel as Mumbai head to name a few. This is not just a news channel, it’s a movement of media inclusivity, led by a journalist who understands the responsibility that comes with the camera and the mic.