У нас вы можете посмотреть бесплатно आज की चर्चा - विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार मसौदा नीति | National Science & Tech Policy Draft или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
समसामयिक विषयों पर आधारित राज्य सभा टीवी की खास पेशकश आज की चर्चा में बात विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार मसौदा नीति की. प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ नवाचार के लिए बजट बढ़ाने पर जोर देने सहित कई नीतिगत सुझावों के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने एसटीआईपी का मसौदा लोगों के सामने पेश किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने इस मसौदे पर लोगों की राय मांगी है, ताकि 25 जनवरी तक इसमें आवश्यकता के अनुसार बदलाव किया जा सके। अकादमिक और पेशेवर संगठनों में लैंगिक और सामाजिक ऑडिट जैसे कुछ बड़े कदम विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति यानि एसटीआईपी के मसौदे में शामिल किये गये हैं। मसौदा नीति में इस बात का जिक्र किया गया है कि उसका लक्ष्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने और भारत को आने वाले दशक में विज्ञान के क्षेत्र में शीर्ष तीन महाशक्तियों में शामिल करना है। इसके साथ ही चुनिंदा रणनीतिक क्षेत्रों, वाणिज्यिक उद्यमों, स्टार्ट-अप, प्रौद्योगिकी प्रसार और लाइसेंस प्रदान करने में लॉंग और शॉर्ट टर्म परियोजनाओं में डायरेक्ट निवेश के लिए एक एसटीआई विकास बैंक की स्थापना करने का भी प्रावधान किय़ा गया है। मसौदा नीति का लक्ष्य एक जवाबदेह अनुसंधान माहौल तैयार करना और वैश्विक मानदंडों के अनुरूप देश में बुनियादी शोध को बढ़ावा देना भी है, इसके साथ ही ‘‘एक राष्ट्र, एक सब्सक्रिप्शन’’ की बात इस मसौदे में की गई हैं. आज की चर्चा में आज हम बात करेंगे विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मसौदा नीति 2020 की साथ ही बात करेंगे इस मसौदे के मुख्य प्रावधानों और लाने की जरूरत पर.. और कैसे इससे भारत को आत्मनिर्भर बनाने और नवाचार और रिसर्च के क्षेत्र का हब बनाने में मदद मिलेगी। Guest Name:- 1. Dr. Akhilesh Gupta, Head, STIP-2020, Department of Science and Technology, Government of India डॉ. अखिलेश गुप्ता, प्रमुख, STIP-2020, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार 2. Dr Ram Vishwakarma, Advisor, CSIR डॉ. राम विश्वकर्मा, सलाहकार, CSIR Anchor:- Amrita Chaurasia Producer:- Sagheer Ahmad