У нас вы можете посмотреть бесплатно "मेडिकॉन 2026" आई एम ए मुरादाबाद के वार्षिकोत्सव में जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ । или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
मुरादाबाद में स्वास्थ्य और चिकित्सा तकनीक का महासंगम होने जा रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मुरादाबाद शाखा आगामी 8 फरवरी 2026 को अपना वार्षिक समारोह 'मेडिकॉन 2026' आयोजित करने जा रही है। होटल ड्राइव इन 24 में होने वाले इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सक नई तकनीकों और बीमारियों के आधुनिक इलाज पर मंथन करेंगे।" मुरादाबाद के चिकित्सा जगत में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। IMA मुरादाबाद का वार्षिक समारोह 'मेडिकॉन 2026' आगामी 8 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आहूत किया गया है । इस भव्य समारोह का उद्घाटन मुरादाबाद के मंडलायुक्त श्री आंजनेय कुमार सिंह शाम 5 से 6 बजे के बीच करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन होटल ड्राइव इन 24 में होगा, जहां देशभर से आए विभिन्न विधाओं के ख्यातिलब्ध चिकित्सक अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। समारोह का मुख्य आकर्षण चिकित्सा क्षेत्र की अत्याधुनिक तकनीक और नई चिकित्सा पद्धतियों पर होने वाली विस्तृत परिचर्चा होगी। IMA मुरादाबाद के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. सिंह के अनुसार, दिल्ली, लखनऊ और गुरुग्राम जैसे शहरों से आए विशेषज्ञ स्थानीय डॉक्टरों का ज्ञानवर्धन करेंगे, जिसका सीधा लाभ मुरादाबाद की जनता को मिलेगा। समारोह की तैयारियों को लेकर 6 फरवरी को शाम 5 बजे IMA सभागार में एक प्रेस मीट भी आयोजित की गई है, ताकि इस आयोजन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाई जा सके। #latestnews #news #myogiadityanath #pmmodi #breakingnews #moradabadnews #cmyogi FOR NEWS, VIEWS, ADVERTISEMENT & PROMOTION CONTACT S R MEDIA MORADABAD :- +918937959744