У нас вы можете посмотреть бесплатно Daily Bread | ईश्वरीय भेदों का प्रकाश |Mar(मार्च)17| परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के दैनिक सन्देश! или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Daily Bread | ईश्वरीय भेदों का प्रकाश |Mar(मार्च)17| परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के दैनिक सन्देश! ********************************************************************* ईश्वरीय भेदों का प्रकाश परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के द्वारा लिखित और प्रकाशित की गई पुस्तक में से मार्च 17 “अब्राम ने सदोम के राजा से कहा, परम प्रधान परमेश्वर यहोवा, जो आकाश और पृथ्वी का अधिकारी है, उसकी मैं यह शपथ खाता हूँ, कि जो कुछ तेरा है उसमें से न तो मैं एक सूत और न जूती का बन्धन, न कोई और वस्तु लूँगा; कि तू ऐसा न कहने पाए, कि अब्राम मेरे ही कारण धनी हुआ।” (उत्पत्ति 14:22, 23) अब्राहम बहुत धनी था और इन सब वस्तुओं की उसे जरूरत नहीं थी इस कारण उसने सदोम के राजा की बात को नकारा तो नहीं, परन्तु वह यह बताना चाहता था कि उसकी सभी आवश्यकताओं के लिये हाँ, चप्पल (जूती) के एक बन्धन के लिये भी, वह परमेश्वर पर आधारित था। दूसरी बात, सदोम और अमोरा के राजा की अशुद्ध और भ्रष्ट सम्पत्ति में से भेंट स्वीकार करके अब्राहम अशुद्ध होना नहीं चाहता था। हम जब बहुत ही भूखे और प्यासे होते हैं उसी वक्त हमारे ऊपर परीक्षायें आती हैं। हमारी सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के सम्बन्ध में परमेश्वर पर हम संदेह करते हैं। कई उपदेशक और परमेश्वर के सेवक कहलाने वाले सचमुच परमेश्वर के सेवक नहीं होते। उनकी खुद की ज़रूरतें पूरी हो जाने के लिये एक या दूसरी रीति से वे भीख माँगते फिरते हैं। इस प्रकार वे खुद को और वैसे ही दूसरों को धोखा देते हैं और परमेश्वर पर अपना विश्वास खो बैठते हैं। इसी वजह से वे हमेशा अभाव में रहते हैं और आत्मिक रीति से निष्फल रहते हैं। इसके विपरीत यदि आप प्रभु परमेश्वर पर भरोसा रखेंगे तो वह आपकी सभी आवश्यकतायें, हाँ यहाँ तक कि जूती के बन्धन की आवश्यकता भी पूरी करेगा। मदद के लिये सदोम के राजा के पास कभी न जायें। अधिकांश विश्वासी नौकरी के लिये अथवा नौकरी मैं बढ़ोतरी के लिए सांसारिक लोगों के पास जाते हैं और सांसारिक तरीकों को अपनाते हैं। विवाह के लिये धन चाहिये, तो वे चाचा - मामा पर भरोसा रखते हैं। ऐसा करने से वे अपना विश्वास खो बैठते हैं। और अब्राहम ने जो कुछ उसके पास था उसका दशमांश मलिकिसिदेक को दिया। इसके द्वारा वह यह बताना चाहता था कि शत्रु को पराजित करने में मदद करनेवाला स्वयं परमेश्वर ही था। और वह यह भी स्वीकार कर रहा था कि यही परमेश्वर भविष्य में भी मेरी सभी जरूरतों को पूरा करेगा। हम भी दशमांश देने के द्वारा यह दर्शाते हैं कि हमारा जो है, वह सब ही परमेश्वर का है। और हमारी सभी जरूरतों को वह पूरा करेगा ऐसा विश्वास हम प्रगट करते हैं और साथ ही साथ प्रभु से हम यह कहते हैं कि किसी भी प्रकार की मदद के लिये हम संसारिक मित्रों या किसी सगे सम्बन्धी की ओर नहीं देखेंगे। #dailybreadhindi #biblesandesh #hindibiblemessage #shortbiblemessage #hindibiblestudy #yeshudarshan #hebronheadquater #hebronassembly #brobakhtsingh