У нас вы можете посмотреть бесплатно समस्त मनोकामनाओ की पूर्ति होती है यहाँ | Rameshwar Mahadev Mandir | Ahmedabad | Gujarat или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
ॐ नमः शिवाय !!! आप सभी का हमारे लोकप्रिय कार्यक्रम दर्शन में हार्दिक अभिनन्दन... भक्तों, आज हम आपको दर्शन करवाने जा रहे एक प्राचीन मंदिर के जिसकी स्थापना आदि गुरु शंकराचार्य ने की, और जहाँ भक्तों को सभी मन वाछिंत फल प्राप्त होते हैं। तो आइये आज दर्शन करते हैं इस प्राचीन और दिव्य “रामेश्वर महादेव मंदिर” के... भगवान् शिव को समर्पित यह मंदिर गुजरात - अहमदाबाद के निर्णय नगर में स्थित है, गुजरात में स्थित मंदिरों में एक मात्र इस मंदिर में स्फटिक से बना शिवलिंग है, रामेश्वरम का ही प्रतिरूप ये रामेश्वर महादेव आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित दिव्य और प्राचीन शिवलिंग है, यहाँ भगवान् शिव का अभिषेक करने से समस्त मनोकामनाओ की पूर्ति होती है, बहुत दूर - दूर से भक्तगण यहाँ अपनी कामनाओ लो लेकर आते हैं और शिव आराधना कर अपनी कामनाओ को पूर्ण करते हैं, वर्तमान मंदिर का निर्माण लगभग ३५ वर्ष पूर्व किया गया है, मंदिर का शिल्प कार्य बहुत ही सुन्दर है, संगमरमर के पथ्थरो को तराशकर मंदिर की शोभा में चार चाँद लगाए गए हैं, मंदिर परिसर भी बहुत सुन्दर और विशाल है, यहाँ बड़ी संख्या में भक्तजन एक साथ दर्शन, कथा एवं कीर्तन कर सकते हैं, मंदिर में नित्य ही १० बजे से १२ बजे के बीच महिला मंडल द्वारा संकीर्तन होता है , उसके बाद १० बजे से ११:३० के बीच पुरुष वर्ग संकीर्तन करता है , मंदिर के गर्भ ग्रह में स्थित रामेश्वर महादेव की बड़े ही श्रद्धा - भाव से श्रद्धालु पूजा - अभिषेक करते हैं, यहाँ भगवान् शिव के साथ ही माँ पार्वती, गणेश जी तथा कार्तिकेय जी भी विराजमान है, मंदिर में अन्य देवी - देवताओ के मंदिर भी हैं जिनमे , श्री पंचमुखी गणेश जी , श्री हनुमान जी , उमिया माता , खोड़िया माता, काली माता , शीतला माता , श्री सीताराम जी , श्री राधा कृष्ण जी , तथा रामदेव बाबा , सीताराम बाबा व जलाराम जी के मंदिर भी यहाँ स्थित हैं। सभी देवी देवताओ और संतो की पूजा यहाँ बड़े ही भाव से श्रद्धालु करते हैं और सुख - शांति का अनुभव करते हैं। Disclaimer- यहाँ मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहाँ यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। Chapters 0:00 – Episode की शुरुआत 0:50 – मंदिर के बारे मे 4:15 - मंदिर परिसर 5:25 – मंदिर कैसे पहुँचे 6:55 – Episode का अंत #RameshwarMahadevTemple #AhmedabadTemples #LordShiva