У нас вы можете посмотреть бесплатно MP में 20 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, 100 एकड़ में बनेगा इंडस्ट्रियल एरिया; सीएम का बड़ा ऐलान или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के विस्तारीकरण कार्य के भूमि-पूजन समारोह को सम्बोधित किया। 20 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐलान किया है कि प्रदेश में अभी 30 मेडिकल कॉलेज हैं। जिनमें से 18 सरकारी और 12 प्राइवेट कॉलेज हैं। इनकी संख्या दो सालों में 50 करेंगे। यानी आने वाले समय में राज्य के भीतर 20 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। बहुत रीवा के नए अस्पताल भवन में कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और कैंसर के इलाज के लिए स्पेशल यूनिट बनेगी। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर में भी अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से कैंसर मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आगे सीएम ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों का समान महत्व है। विंध्य के सिंगरौली को भी मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल गई है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का ही परिणाम है कि अब मध्यप्रदेश में मेडिकल अंडर ग्रेजुएट के लिए सीटों की संख्या 5500 हो चुकी है। आने वाले सालों में हर साल 10 हजार डॉक्टर मेडिकल की पढ़ाई पूर्ण कर निकलेंगे। प्रदेश में नर्सिंग और पैरा मेडिकल के लिए भी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। रीवा के श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के विस्तारीकरण के लिए लगभग 350 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का भूमि-पूजन हुआ है। इनमें 15 अलग-अलग विकास कार्य भी शामिल हैं।