У нас вы можете посмотреть бесплатно Sharda mata maihar| शारदा माता मैहर | maihar mata darshan live | maihar wali sharda maiya или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
मध्यप्रदेश के सतना जिले में मैहर की माता शारदा का प्रसिद्ध मंदिर है। भक्तों का ऐसा मानना है की शाम की आरती होने के बाद जब मंदिर के कपाट बंद हो जाती है तब माता के प्रिय भक्त आल्हा मंदिर में आते हैं पूजा अर्चना करते हैं। कहा जाता है कि उस वक्त बंद मंदिर से घंटी और पूजा करने की आवाज आती रहती है। पिरामिडाकार त्रिकूट पर्वत में स्थापित इस मंदिर का निर्माण 522 ईसा पूर्व किया गया था। ऐसी मान्यता है कि 522 ईसा पूर्व नृपल देव ने चतुर्दशी के दिन यहां सामवेदी की स्थापना की थी। उसके बाद से ही यहां पूजा-अर्चना शुरू की गई थी। मां शारदा की प्रतिमा के ठीक नीचे एक शिलालेख है, जो अपने-आप में कई पहेलियां समेटे हुए है। इस शिलालेख को आज तक नहीं पढ़ा जा सका है। इस मंदिर मे जीव बलि प्रतिबंधित है। वर्ष 1922 में महाराजा ब्रजनाथ सिंह जूदेव ने ऐसा लागू करवाया था। मंदिर के ठीक पीछे इतिहास के दो प्रसिद्ध योद्धाओं व देवी भक्त आल्हा- ऊदल के अखाड़े हैं तथा यहीं एक तालाब और भव्य मंदिर है, जिसमें अमरत्व का वरदान प्राप्त आल्हा की तलवार, उनके विशाल प्रतिमा के हाथ में थमाई गई है। मैहर मंदिर के महंत पंडित देवी प्रसाद बताते हैं कि अब भी मां का पहला श्रृंगार आल्हा ही करते हैं और जब ब्रह्म मुहूर्त में शारदा मंदिर के पट खोले जाते हैंं, तो पूजा-अर्चना के निशान मिलते हैं। इस रहस्य को सुलझाने हेतु वैज्ञानिकों की टीम भी डेरा जमा चुकी है, लेकिन रहस्य अभी भी बरकरार है। Maa Sharda Temple Maihar #ManmaujiTraveller #MaaShardaMaihar Thanks for watching..