У нас вы можете посмотреть бесплатно HIMALAYAN HIGHWAYS| Kaubeshwar Mahadev's Village Part-02| UTTARAKHAND| CHAMOLI| NARAYANBAGAD| или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
कौबेश्वर महादेव का गांव पार्ट -02 हिमालयन हाइवेज आपका स्वागत करता है एक बार फिर कौबेश्वर महादेव के गांव कौब से। कौब गांव पर आधारित इस एपिसोड में हम आपके लिए लेकर आये है नौ बहने नैणियों का मायका, पांडव लीला की प्रस्तुति, कौब के प्राचीन मंदिर और स्थानीय निवासी प्रेम सती के हाथों का हुनर । इसके साथ आप देखेंगे कौब गांव की सुंदर तस्वीरे और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर नजारे। तो आइए शुरू करते है आज का यह सफर एक बार फिर कौब गाँव से। कौबेश्वर महादेव के गांव में नमडु बाबा की स्थापना और यहां के धार्मिक रीति-रिवाजों से परिचय के बाद आज हम अपने इस सफर को शुरू कर रहे है नौ बहने नैणियों के मायके से। कौब गांव को नैणियों का मायका कहा जाता है और आज भी नैणियआ अपने मायके आकर एक दूसरे से मिलती है। धार्मिक परम्पराओं को आज भी कौब के स्थानीय लोग पूरी शिद्दत के साथ निभाते है। गीतों ओर जागरों के जरिये मन की भावनाओं को व्यक्त करने का अंदाज यहां मनमोहक है।कौब गांव के इस सफर में आगे बढ़ते हुए जब हम पांडव लीला चौक में पहुंचे तो हमारी मुलाकात स्थानीय महिलाओ से हुई । इन महिलाओं में शामिल है कौब गांव की रहने वाली भागा देवी। पहाड़ी जीवन के दैनिक भगदौड़ के काम मे व्यस्त भागा देवी ने गांव में होने वाली पांडव लीला के गीतों को जिस अंदाज में आवाज दी वह हैरान करने वाला अनुभव था। कौब गांव के इस सफर में हम आगे बढ़े तो यहां के अन्य धार्मिक स्थलों से भी पहचान होती गयी। कौब गांव में लाटू देवता मन्दिर, द्योसिंगग मन्दिर भी स्थित है। कौब की जीवनशैली की बात की जाय तो इसका मुख्य बाजार नारायणबगड़ है लेकिन सड़क मार्ग बनने के बाद अब गांव में भी दुकानें खुलनी शुरू हो गयी है। इस एपिसोड में हम आपकी मुलाकात करा रहे है कौब गांव के रहने वाले प्रेम सती से। प्रेम सती काष्ठ कला में पारंगत है ओर इनके बनाये उत्पाद बहुत पसंद किए जाते है। बगैर किसी ट्रेनिंग के प्रेम सती ने अपने इस शौक को मुकाम दिया है और इसके लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी। संघर्स से शुरू हुआ प्रेम का सफर जारी है लेकिन अब उन्हें पहचान मिलनी शुरू हो गयी जिससे उनका हौसला भी बढ़ा है। कौब गांव के इस सफर में इतना ही। आपको हमारा यह एपिसोड कैसा लगा कृपया कमेंट कर जरूर बताएं साथ ही आपका कोई सुझाव हो तो वो भी लिखें। हिमालयन हाइवेज भविष्य में आपको हिमालयी जीवनशैली से रूबरू करवाता रहेगा। कृपया चैनल को सब्सक्राइब करें ताकि आप पहाड़ों को और करीब से देख पाए। हिमालयन हाइवेज | उत्तराखंड | CHMOLI| चमोली | नारायणबगड़ | कौब | पहाड़ी गांव | लोकगीत | खूबसूरत गांव | हिमालय | लोकसंस्कृति | लोक परम्पराएं • HIMALAYAN HIGHWAYS| Kaubeshwar Mahadev's v...