У нас вы можете посмотреть бесплатно आज की चर्चा: V-शेप रिकवरी или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
भारतीय अर्थव्यवस्था पॉजिटिव ग्रोथ से सिर्फ चंद कदम दूर है... ये दावा है रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का ...जिसने स्टेट ऑफ इकोनॉमी यानि अर्थव्यवस्था की स्थिति पर लिखे अपने एक लेख में कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में v शेप रिकवरी देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि V शेप रिकवरी में ग्रोथ जितनी तेजी से घटती है उतनी ही तेजी से बढ़ती है...और ग्रोथ रेट के लिए वी आकार बनाती है। RBI ने अपने लेख में इस बात का जिक्र किया है... कि 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था की स्तिथि सुधारात्मक होगी...औऱ ये सुधार तेजी से होगा। लेख में कहा गया है कि वी से तात्पर्य वैक्सीन से है। भारत ने विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू किया है, जो भारत की मेडिसिन क्षेत्र में उत्पादन क्षमता को दर्शाता है। इस रिपोर्ट को लिखने वालों में शामिल RBI के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा ने कहा कि अगर ये वैक्सीनेशन ड्राइव सफल होती है, तो इससे अर्थव्यवस्था में पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिलेगी। इसी बीच सेंसेक्स...ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए पहली बार 50000 का आकड़ा पार कर गया। RBI ने कहा कि मैक्रोइकोनॉमिक लैंडस्केप में आए हालिया बदलाव के कारण अर्थव्यवस्था का आउटलुक और ब्राइट हुआ है और महंगाई दर कम होने से GDP में पॉजिटिव ग्रोथ आने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। आर्टिकल में अनुमान लगाया गया कि FY2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.7% की गिरावट आ सकती है, लेकिन वित्त वर्ष 2021-22 में तेज ग्रोथ देखने को मिलेगी...औऱ अगर यह मोमेंटम बरकरार रहता है तो इकोनॉमिक रिकवरी को और सपोर्ट मिलेगा। लेख में कहा गया है कि भारत की स्थिति को उबारने में ई-कॉमर्स और डिजिटल प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. हालांकि, महामारी से पूर्व का उत्पादन स्तर और रोजगार हासिल करने में अभी लंबा समय लगेगा Guest:- 1. Ashok Kumar Jha, Former Secretary, Ministry of Finance, GOI 2. Prof. Charan Singh, CEO, EGROW Foundation Anchor: Amrita Chaurasia