У нас вы можете посмотреть бесплатно MINI AKOLA STADIUM में विजय शर्मा मैमोरियल ग्रामीण खेल प्रतियोगिता शुरू | SHRESHTH BHARAT или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
टैलेंट को पहचानने के लिए उन्हें कुछ मौके दिए जाएं ,उन्हें कुछ अच्छे अवसर मिले जिससे वो आगे बढ़ सकें। इसी तर्ज़ पर गांव और छोटे शहरों में खेलो और खिलाडियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगरा के मिनी अकोला स्टेडियम में विजय शर्मा मैमोरियल ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का 8 जून को शुभारम्भ किया गया। आपको बता दें की अकोला जिला ओलम्पिक संघ के तत्वाधान में सेवा संकल्प संस्थान द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ये प्रतियोगिता 8 से 11 जून तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के कई खिलाड़ी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। चार दिन तक चलने वाले इन खेलों में एथलेटिक्स खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, रस्साकसी, कुश्ती और बॉक्सिंग जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में जीतने वाले विजेताओं को दो लाख रुपए के नकद पुरस्कार, सर्टीफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के पहले दिन क्रिकेटर इशांत शर्मा और इंटरनेशनल खिलाड़ी प्राची तेहलन मौजूद रहे। उन्होंने इन खेलों का शुभारम्भ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव गांव तक खेलों को बढ़ावा देने की परिकल्पना कर रहे हैं। ऐसे में आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. वीना लवानियां का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा खेल प्रतियोगिताओं में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन उन्हें मौके नहीं मिलते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं के माध्यम से उन्हें उम्मीद है की देश को बहुत अच्छे खिलाडी मिल सकते हैं। देखिए ये पूरी रिपोर्ट... #shreshthbharatdigital #pmmodiyojnalist #pmmodi #stadium #kheloindia #sports #digitalmedia