У нас вы можете посмотреть бесплатно ज्यूडिशियल ऑफिसर्स नियुक्त | February 20 | India Legal или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#IndiaLegal #indialegalshorts #LegalNewsUpdate पश्चिम बंगाल में SIR की प्रक्रिया में राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग के बीच "विश्वास की कमी" के कारण सर्वोच्च न्यायालय ने को असाधारण आदेश जारी किया। न्यायालय ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश से अनुरोध किया कि वे सेवा में रह रहे न्यायिक अधिकारियों तथा कुछ पूर्व न्यायिक अधिकारियों को नामांकन दावों और आपत्तियों के निपटारे के लिए नियुक्त करें। ये अधिकारी मतदाता सूची में दावों और आपत्तियों की जांच में चुनाव पंजीकरण अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के रिज क्षेत्र में पेड़ों की कटाई मामले पर सुनवाई करते मौखिक टिप्पणी में कहा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों की खराब हवा को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा और प्रभावी तरीका ज्यादा पेड़ लगाना और हरे-भरे इलाके बढ़ाना है। यह तरीका बहुत व्यावहारिक, लंबे समय तक चलने वाला और असरदार है। अदालत दिल्ली के रिज क्षेत्र में पेड़ काटने की भरपाई के लिए चल रहे वनीकरण कार्यक्रम की निगरानी पर सुनवाई कर रही थी। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ के सामने एमिकस क्यूरी वरिष्ठ अधिवक्ता गुरु कृष्ण कुमार ने एक विशेषज्ञ समिति के सदस्य बदलने का मुद्दा उठाया। दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर के भाई जयदीप सेंगर को उन्नाव हिरासत में मौत मामले में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि जब तक जयदीप सेंगर आत्मसमर्पण नहीं करते, तब तक उनकी सजा निलंबन की याचिका पर सुनवाई नहीं होगी। जयदीप सेंगर के वकील ने बताया कि उन्हें कैंसर है और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि सेंगर कानपुर में हैं और शनिवार तक आत्मसमर्पण कर देंगे। हाईकोर्ट के न्यायाधीश नवीन चावला और रविंदर दुडेजा की बेंच ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और सेंगर को आत्मसमर्पण करना होगा। कोर्ट ने कहा कि सजा निलंबन का आदेश स्वतः विस्तार नहीं हो जाता, इसके लिए आवेदन करना पड़ता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुल्तानपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को बेगुनाह बताया। पेशी के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मुझ लगे सभी आरोप राजनीतिक हैं.कोर्ट ने मामले में सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए अगली तारीख 9 मार्च निर्धारित की है Welcome to the ‘India Legal’ YouTube Channel presented by APN News. This channel is dedicated to Legal Information. We cover everything from law case studies to detailed information on how the system works. We will share videos on how the Supreme court, high court, subordinate courts, legal aid, the law profession, and Alternative Dispute Resolution (ADR) works. If you are curious about Indian Law or are studying this subject, you have landed at the right place. "We are on a mission to make India aware of their rights and informed on legal matters." अगर आप भी अपने अधिकारो और हमारे देश की न्यायिक प्रक्रिया को जानना और समझना चाहते है, तो आप बिलकुल सही जगह आएं है, यहां मिलेगी आपको कोर्ट कचहरी से जुडी सभी जानकारियां, सिर्फ 1 क्लिक पर, सब्सक्राइब करें इंडिया लीगल। Feel free to share your feedback, ideas and thoughts on our content Contact@indialegallive.com Stay updated. Subscribe to our channel https://bit.ly/3HDWl3E Visit Our Website: https://www.indialegallive.com/ Facebook: / indialegalme. . Twitter: / indialegalmedia Instagram: / indialegalm. .