У нас вы можете посмотреть бесплатно हर बेटे को जाननी चाहिए बूढे बाप की कहानी.कभी भी पिता का अपमान ना करें । Story of father and son или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
हर बेटे को जाननी चाहिए बूढे बाप की कहानी.कभी भी पिता का अपमान ना करें । Story of father and son एक पिता ने अपने बेटे की बहुत अच्छी तरह से परवरिश की। उसे अच्छी तरह से पढ़ाया, लिखाया और एक सफल इंसान बनाया। इसी के बल पर बेटा एक कंपनी में बड़ा अधिकारी बन गया। हजारों लोग उसके अधीन काम करने लगे। एक दिन पिता ने सोचा, क्यों न बेटे के ऑफिस में जाकर उससे मिला जाए। जब पिता उसके ऑफिस पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बेटा एक शानदार ऑफिस में बैठा है और बहुत से लोग उसके अधीन काम कर रहे है। ये देखकर पिता को बहुत गर्व हुआ। पि ता अपने बेटे के चेंबर में गए और पीछे जाकर उसके कंधे पर हाथ रखकर खड़े हो गए। इसके बाद पिता ने अपने बेटे से पूछा- इस दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंसान कौन है? बेटे ने पिता को बड़े प्यार से हंसते हुए कहा-मेरे अलावा कौन हो सकता है पिताजी। पिता को इस जवाब की आशा नहीं थी, उसे विश्वास था कि उसका बेटा गर्व से कहेगा पिताजी इस दुनिया के सब से शक्तिशाली इंसान आप हैैं, जिन्होंने मुझे इतना योग्य बनाया। बेटे का जवाब सुनकर पिता की आंखें भर आईं। वो चेंबर के गेट को खोल कर बाहर निकलने लगे। उन्होंने एक बार पीछे मुड़ कर पुनः बेटे से पूछा- एक बार फिर बताओ इस दुनिया का सब से शक्तिशाली इंसान कौन है? पुत्र ने इस बार कहा- पिताजी आप हैैं, इस दुनिया के सबसे शक्तिशाली इंसान। पिता ये सुनकर आश्चर्यचकित हो गए। उन्होंने कहा- अभी तो तुम अपने आप को इस दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंसान बता रहे थे, अब तुम मुझे बता रहे हो? बेटे ने हंसते हुए उन्हें अपने सामने बिठाते हुए कहा- पिताजी उस समय आप का हाथ मेरे कंधे पर था, जिस पुत्र के कंधे पर पिता का हाथ हो वो तो दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंसान ही होगा ना। पुत्र की बात सुनकर पिता की आँखे भर आई, उन्होंने अपने पुत्र को कस कर के अपने गले लग लिया। सच है जिस के कंधे पर या सिर पर पिता का हाथ होता है, वो इस दुनिया का सब से शक्तिशाली इंसान होता है। लाइफ मैनेजमेंट : हर पिता चाहता है कि वो अपनी संतान को अच्छे से अच्छी शिक्षा प्रदान करे ताकि वो भविष्य में कुछ बन सके। बदलते समय में देखने में आता है कि काबिल होने पर संतान ही अपने पेरेंट्स के साथ ठीक से व्यवहार नहीं करती, बल्कि अपमानित भी करती है। हमें समझना होगा कि एक दिन हम भी बूढ़ें होंगे, उस समय हमारी संतान भी ऐसा ही व्यवहार हमारे साथ करेगी तब हम क्या करेंगे?